Friday, March 6, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home अंतरराष्ट्रीय

इस वजह से दुनिया के सबसे अमीर सख्श की पूर्व पत्नी ने की एक टीचर से शादी

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
08/03/21
in अंतरराष्ट्रीय, समाचार
इस वजह से दुनिया के सबसे अमीर सख्श की पूर्व पत्नी ने की एक टीचर से शादी

google image

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

दुनिया के सबसे बड़े अमीर और एमेजॉन के फाउंडर जेफ बेजोस की पूर्व पत्नी मैकेंजी स्कॉट ने एक टीचर से शादी की है. बेजोस से तलाक के बाद क्षतिपूर्ति के रूप में मैकेंजी को 38 अरब अमेरिकी डॉलर के शेयर मिले थे.

मैकेंजी स्कॉट एक लेख‍िका और समाजसेविका हैं. उन्होंने अमेरिका के सिएटल में रहने वाले साइंस के टीचर डैन जैवेट से शादी की है. दोनों की परोपकारी कार्यों में रुचि है और दोनों मिलकर अच्छी रकम डोनेट करने का इरादा रखते हैं. जेफ बेजोस दुनिया के सबसे बड़े अमीर हैं जिनकी संपत्ति करीब 176.6 अरब अमेरिकी डॉलर है.

क्या कहा नए पति ने

डैन ने कहा कि उन्होंने कभी यह कल्पना नहीं की थी कि अपने जीवन में इतनी बड़ी रकम दान कर पाएंगे ताकि लोगों के जीवन में बदलाव आए. डैन कई दशकों से टीचर हैं और वह हाल तक वह उस लेकसाइड स्कूल में टीचर रहे हैं, जहां स्कॉट के बच्चे पढ़ते थे.

स्कॉट ने खुद पिछले साल जुलाई में 116 स्वयंसेवी संस्थाओं को 1.68 अरब अमेरिकी डॉलर की रकम दान की थी, ताकि कोरोना से प्रभावित लोगों की मदद हो सके. वह अमेरिका में दूसरी सबसे ज्यादा दान करने वाली शख्स हैं. पहले नंबर पर उनके पूर्व पति जेफ बेजोस ही हैं जो 10 अरब डॉलर के डोनेशन से बेजोस अर्थ फंड बना चुके हैं.

बेजोस से तलाक

साल 2019 में विश्व की दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी एमेजॉन के संस्थापक जेफ बेजोस और उनकी पत्नी मैकेंजी के बीच तलाक की प्रक्रिया पूरी हुई थी. इस प्रक्रिया के पूरा होने के बाद मैकेंजी विश्व की चौथी सबसे अमीर महिला बन गईं. मैकेंजी को इस प्रक्रिया के बाद एमेजॉन के 38 अरब डॉलर के शेयर मिले. यह दुनिया का सबसे बड़ा तलाक निपटाने का मामला था.

बता दें कि मैकेंजी का जेफ के साथ विवाह 1993 में हुआ था. इसके एक साल बाद जेफ ने अपने गैराज से सिएटल में एमेजॉन की शुरुआत की थी.


साभार : आजतक.इन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .