Saturday, March 7, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home देहरादून

आम जनता तक पहुंचे योजनाओं का लाभ : महाराज

Frontier Desk by Frontier Desk
28/09/25
in देहरादून
आम जनता तक पहुंचे योजनाओं का लाभ : महाराज
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter
  • स्वच्छता ही सेवा-2025 पखवाड़ा के तहत दिलाई शपथ
  • दिव्यांग को किये उपकरण और प्रमाणपत्र वितरित

चौबट्टाखाल (पौड़ी)। उत्तराखंड सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में लगातार प्रदेश का सर्वांगीण विकास करने के साथ-साथ राज्य को लोककल्याणकारी राज्य बनाने की सभी योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम कर रही है।

यह बात प्रदेश के पर्यटन मंत्री व चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने स्वच्छता ही सेवा-2025 पखवाड़ा के तहत रविवार को राजकीय डिग्री कॉलेज, चौबट्टाखाल में आयोजित बहुउ‌द्देशीय शिविर में बतौर मुख्य अतिथि कही। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार लगातार प्रदेश का विकास करने में लगी है।

विधानसभा क्षेत्र चौब‌ट्टाखाल के तहत 2022 के बाद इन तीन वर्षों में प्रथम चरण में 53 किलोमीटर सड़कों की स्वीकृति दी गयी, इनमें से अधिकतर मोटरमार्गों का रोड़ कटान का कार्य हो चुका है। महाराज ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में द्वितीय चरण में तीस किलोमीटर की सड़कों को स्वीकृति दी गयी जिस पर छब्बीस करोड़ रूपए खर्च किए गए।

तीन वर्षों में 12 करोड़ 85 लाख रूपए से 9 मोटर मार्गों का डामरीकरण किया गया, ग्रामीण निर्माण विभाग की ओर से 9 मोटर मार्गों के निर्माण पर 19 करोड़ 41 लाख खर्च, ग्राम्य विकास विभाग की और से स्टेज-3 के तहत 12 मोटर मागों के डामरीकरण पर 65 करोड़ 40 लाख, राष्ट्रीय राजमार्ग गुमखाल से सतपुली तक 4 अरब रूपए का कार्य तेज से गतिमान है।

विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल में 1 अरब 53 करोड़ की धनराशि की सात पम्पिंग पेयजल योजनाएं स्वीकृति हुई और यह सभी योजनाओं पूर्णता की ओर हैं। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 56 करोड़ 34 लाख की धनराशि से सतपुली झील का निर्माण कार्य चल रहा है। राजकीय महाविद्यालय चौबट्टाखाल में 2 करोड़ की लागत से बहुउद्देशीय हाल व पुस्तकालय भवन का निर्माण कार्य किया जा रहा है।

महाराज ने जलागम, उद्यान, पशुपालन, कृषि, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और बाल विकास आदि विभागों की और से लगाए गए स्टालों का भी निरीक्षण किया। जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र एवं समाज कल्याण विभाग के माध्यम से दिव्यांग को उपकरण वितरित करने के साथ-साथ दिव्यांग प्रमाणपत्र भी बांटे गए तो वहीं कृषि विभाग के द्वारा भी लोगों को अनुदान प्रमाण पत्र बांटे गए। इससे पूर्व उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर महीने के आखिरी रविवार को प्रसारित होने वाले रेडियो कार्यक्रम मन की बात को सुनने के साथ साथ उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई।

इस मौके पर भाजपा पौड़ी जिला महामंत्री महिपाल सिंह नेगी, पोखड़ा क्षेत्र पंचायत प्रमुख संजय गुंसाई, पंचायत सदस्य बलवन्त सिंह नेगी, भाजपा मण्डल अध्यक्ष शैलेंद्र दर्शन, एकेश्वर भाजपा मण्डल अध्यक्ष राकेश नैथानी, बीरोंखाल भाजपा मण्डल अध्यक्ष ओमपाल व ऐकश्वर के ज्येष्ठ प्रमुख मुकेश पांथरी सहित मुख्य विकास अधिकारी जी.सी. गुणवन्त, दीक्षा उपजिला अधिकारी चौबट्टाखाल, डीपीआरओ जितेन्द्र कुमार, पौड़ी सीएमओ शिव मोहन शुक्ला आदि मौजूद थे।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .