Saturday, May 10, 2025
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home राष्ट्रीय

राष्ट्रीय सेलीब्रेटी बने सीधी के दरोगाः भागवत प्रसाद पाण्डेय नाम तो सुना ही होगा….

पुलिस विभाग में एक नई कार्यशैली स्थापित करने वाले मध्यप्रदेश सीधी जिले के यातायात पुलिस प्रभारी भागवत प्रसाद पाण्डेय से नेशनल फ्रंटियर ने विशेष मुलाकात कर उनके कार्य़शैली के बारे में बात की।

Frontier Desk by Frontier Desk
19/04/20
in राष्ट्रीय
राष्ट्रीय सेलीब्रेटी बने सीधी के दरोगाः भागवत प्रसाद पाण्डेय नाम तो सुना ही होगा….

सीधी के यातायात प्रभारी भागवत प्रसाद पाण्डेय।

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

प्रदीप कुमार तिवारी की विशेष रिपोर्ट
सीधी। देशभर में कोरोना के बाद एक और नाम जो इस समय लोगों की जुबां पर छाया हुआ है, वो है सीधी वाले दरोगाजी भागवत प्रसाद पाण्डेय का। राष्ट्रीय आइकन बन चुके भागवत प्रसाद पाण्डेय अपनी अनोखी शैली के कारण न केवल लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक कर रहे हैं बल्कि उनके मन में पुलिस की एक अलग छवि भी गढ़ रहे हैं। वह छवि जो बताती है कि पुलिस की सख्ती केवल आपकी भलाई के लिए हैं।
अपने अंदर कई तरह के व्यक्तित्व को समेटे सीधी जिले के ट्रैफिक इंचार्ज भागवत प्रसाद पाण्डेय की कार्यशैली आज पुलिसवालों के लिए एक प्रेरणा का काम कर रही है। मौजूदा तकनीक और संचार साधनों का पुलिस कैसे बेहतर तरीके से प्रयोग करके जनता तक अपना सकरात्मक संदेश पहुंचा सकती है यह सीधी के दरोगाजी से सीखा जा सकता है। शुरुआती समय में भागवत प्रसाद पाण्डेय ने जब सोशल मीडिया के माध्यम से संदेश देना और जागरूक करना शुरू किया तो लोगों ने इसका मजाक उड़ाया। कुछ ने तो यहां तक कह दिया कि सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए यह सब कर रहे हैं। पर अगर इरादा अटल हो और कर्तव्य में ईमानदारी तो आपके हर प्रयास सफल होते हैं। कुछ ऐसा ही सीधी के ट्रैफिक इंचार्ज भागवत प्रसाद पाण्डेय के साथ हुआ।
लॉकडाउन की समयावधि के बीच भागवत प्रसाद पाण्डेय ने ड्यूटी के दौरान अपने चुटीले अंदाज वाली शैली से न केवल लोगों को रिझाया बल्कि यह समझाने में भी सफल रहे कि पुलिस किन कठिन परिस्थितियों में आपकी सुरक्षा में जुटी हुई है। उनका यह संदेश केवल एक जिले तक ही सीमित नहीं रहा बल्कि सीमाओं की दूरियों को तोड़ते हुए वह अपनी बात विदेश में बैठे लोगों तक पहुंचाने में सफल रहे हैं।

भागवत प्रसाद पाण्डेय
सीधी जिले के यातायात प्रभारी भागवत प्रसाद पाण्डेय के साथ विशेष बातचीत करते नेशनल फ्रंटियर के विशेष संवाददाता (दिल्ली) प्रदीप कुमार तिवारी।

लोकप्रियता की नई बुलंदिया छूते पाण्डेयजी
भागवत प्रसाद पाण्डेय ने ड्यूटी के दौरान जिस तरह अपनी शैली को अपनाया उससे उनकी लोकप्रियता दिन प्रतिदिन नई बुलंदियों को छू रही है। भागवत प्रसाद पाण्डेय ने यह सब किसी लोकप्रियता को हासिल करने के लिए नहीं किया। वो तो अपनी ड्यूटी निभा रहे थे। कार्यस्थल में पुलिस का पाला कैसे-कैसे लोगों से पड़ता है बस उन्होंने विजुअल्स के माध्यम से लोगों को दिखाया। फेसबुक लाइव, यूट्यूब में आ रहे वीडियो ने न केवल लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक किया बल्कि एक सकारात्मक मनोरंजन भी किया। उनके लाइव शोज हिट होते गए और पाण्डेयजी पहले भारत फिर विदेशी धरती पर चमकते गए। पाण्डेयजी की लोकप्रियता इस कदर बढ़ी कि रातो-रात देश के दिग्गज मीडिया घराने उनके इंटरव्यू लेकर अपने चैनल्स की टीआरपी बढ़ाने लगे। देश के हर बड़े अखबार, टीवी चैनल्स और रेडियो शो में पाण्डेयजी के इंटरव्यू आने शुरू हो गए। लोकप्रियता का आलम यह रहा कि उन्हें रियल दुनिया के चुलबुल पाण्डेय की उपाधि दे दी गई।

भागवत प्रसाद पाण्डेय सीधी दरोगा
ड्यूटी में जाने से पहले भागवत प्रसाद पाण्डेय अपने साथियों के साथ।

कुछ खास अंदाज है पाण्डेयजी का
सलमान खान ने सुपरहिट सीरीज की फिल्म दबंग में चुलबुल पाण्डे के नाम से एक दरोगा का किरदार निभाया था। भारतीय सिनेमाजगत में लंबे समय बाद पुलिस के किरदार को काफी ज्यादा सराहा गया। करीब एक दशक से आज भी जब कोई पुलिसवाला अच्छा काम करता है तो उसे चुलबुल पाण्डेय की संज्ञा दे दी जाती थी। पर सीधी जिले के दरोगा भागवत प्रसाद पाण्डेय की शैली तो रियल लाइफ में चुलबुल पाण्डेय से भी बेहतर है। सीधी जिले का यह चुलबुल पाण्डेय अपने अनोखे अंदाज से लोगों को न केवल जागरूक करता है बल्कि जरूरतमंदों को हरसंभव मदद दिलवाने का प्रयास करता है। यह चुलबुल पाण्डेय सीधी जिले में रहकर उत्तर प्रदेश के व्यक्ति की बैठे-बैठे मदद कर देता है। यह चुलबुल पाण्डेय सिर्फ सजा ही नहीं देता बल्कि समय के हिसाब से मदद करता है। अकसर खास अंदाज में डायलाग भी मारता है। बेहतर मिमिक्री करके लोगों को एहसास दिलाता है कि आपने क्या गलती की है?

भागवत प्रसाद पाण्डेय
आफिस में भागवत प्रसाद पाण्डेय।

बघेली बोली ने लूटा सबका दिल
दरोगाजी की बघेली बोली ने आजकल सभी का दिल लूट रखा है। सब चाहते हैं कि पाण्डेयजी जब लाइव रहें तो ज्यादा से ज्यादा बघेली अंदाज में डायलाग डिलीवरी करें। उनका यह अंदाज लोगों को खासा लुभा रहा है। ऐसा ही उनका एक डायलाग है हम लोग ड्यूटी करके मरे जा रहे हैं और तुम लोगन को अकल नहीं आ रही है। इस तरह के चुटीले डायलाग की कोई कमी नहीं है सीधी के चुलबुल पाण्डेय के पास।


सोशल मीडिया के स्टार बने दारोगाजी
सीधी के दरोगा भागवत प्रसाद पाण्डेय सोशल मीडिया के स्टार बन चुके हैं। लाकडाउन अवधि से अब तक उनके फेसबुक लाइव शो में हजारों लोग जुटते हैं। यूट्यूब में अपलोड होते ही उनके वीडियों की व्यूवरशिप लाखों में पहुंच जाती है। फेसबुक में उन्हें 61161 लोग फालो कर रहे हैं। जबकि यूट्यूब में उनके अब तक 37 वीडियों अपलोड हो चुके हैं जिसकी व्यूवरशिप 9072779 है। इसके अलावा गर्व करो इस वर्दी पर उनका फेसबुक पेज बहुत तेजी से लोगों के बीच में लोकप्रिय हो रहा है।
पुलिस कार्यशैली की नई परिभाषा गढ़ रहे हैं पाण्डेयजी
चलिए सभी मिलकर पुलिसिंग की परिभाषा बदलते है, आप हमारी मदद करिए हम आपकी मदद करते हैं। यह स्लोगन सीधी जिले के ट्रैफिक इंचार्ज भागवत प्रसाद पाण्डेय का है। पुलिस सेवा में होने के साथ ही भागवत प्रसाद पाण्डेय एक अच्छे पेंटर भी है। कुछ वक्त पहले उन्होंने अपने हाथों से स्वयं बहुत से आटों में आकर्षक ढंग से नंबर की मार्किंग भी की थी। इसके अलावा एक अच्छे गायक होने के साथ ही मिमिक्री कलाकार भी है। बालीवुड की कई हस्तियों के आवाज की नकल वो हूबहू उतार लेते हैं।

(खबर के कापीराइट के आधीन है, खबर के किसी भी अंश को लेने से पहले प्रकाशक का अनुमति लेना अनिवार्य है।)

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.