भारतीय किसान यूनियन का हिमाचल में विस्तार, सरदार गुलजार सिंह को मिली प्रदेश की जिम्मेदारी

उत्तराखण्ड/हिमाचाल। भारतीय किसान यूनियन वेलफेयर फाउंडेश द्वारा हिमाचल प्रदेश स्थित जिला पौंटा सहिब में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोमदत्त शर्मा हिमाचल ने हिमाचाल के प्रदेश अध्यक्ष साहित व कई नेताओं को किसान यूनियन की सदस्यता ग्रहण कराई। भारतीय किसान यूनियन वेलफेयर फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोमदत्त शर्मा ने हिमाचल में सरदार गुलजार सिंह को भाकियू (W.F.) के प्रदेश अध्यक्ष सर्वसम्मति से नियुक्ति पत्र प्रदान कर मनोनित किया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विश्वास दिलाया कि सरदार गुलजार सिंह प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे। इस दौरान सोमदत्त शर्मा ने कहा कि किसी को भी उनकी आवश्यकता होगी, तो वह हर जगह पर हर किसान के साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़े नजर आएंगे। साथ ही भाकियू (W.F.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शर्मा अपने अनुसार जब तक MSP कानून लागू नहीं होगा तब तक हम सभी किसान यूनियन एमएसपी कानून लागू करने की मांग करते रहेंगे। इसके दौरान उन्होंने MSP सहित कई मुद्दों को लेकर सरकार से सवाल किये।

वहीं भाकियू (W.F.) राष्ट्रीय प्रवक्ता अरूण शर्मा ने कहा कि देश में किसानों को राजनीतिक हिस्सेदारी होनी चाहिए। क्योंकि राजनीतिक हिस्सेदारी मिलते ही किसानों की तमाम समस्याएं खत्म होंगी, इसके लिए आंदोलन चलते रहेंगे। हिमाचल के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गुलजार सिंह को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह हर जगह पर हर किसान के साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़े नजर आएंगे। एवं किसानो की विचारधारा को हि.प्र. अध्यक्ष आगे बढ़ाने का काम करेंगे।

हिमाचल के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सरदार गुलजार सिंह ने कहा कि स्थानीय स्तर पर पहाड़ी राज्य के किसानों की जो मुख्य समस्याएं हैं, उनका निराकरण किया जाएगा। जिसमें पहले अधिकारियों और प्रशासन के साथ सामंजस्य बैठकर किसानों की समस्या को हल करने की कोशिश की जाएगी। अगर प्रशासन फिर भी समस्या को हल नहीं करता है तो हम किसी भी स्तर पर किसानों के लिए लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं। इस दौरान हिमाचल के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

वही, इस अवसर पर उत्तराखण्ड के पदाधिकारीगण जिसमें राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी राजीव सचदेवा, संगठन मंत्री मनोज मंजीत, बिट्टू चौधरी, प्रदेश सचिव प्यारा सिंह रिंपा, महताब सिद्धकी, मो0 इरशाद,प्रदेश सलाकार राजेद्र सिंह, योगेंद्र त्यागी, लिटिल , प्रदेश मीडिया प्रभारी सोमपाल सिंह आदि उपस्थित थें। इस किसान कार्यक्रम का संचालन सरदार गुरूविंदर सिंह गोपी ने किया। वही इस कार्यक्रम में पौंटा सहिब जिले के दारा सिंह, गुरविंदर सिंह, जोगा सिंह, हरवन्स सिंह, सखण सिंह, गुलजार सिंह बड़ी संख्या में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *