Wednesday, July 8, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home राष्ट्रीय

चार फरवरी से बड़ा अभियान, सीएम, मंत्री, सांसद और विधायकों को मिली जिम्मेदारी

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
27/01/24
in राष्ट्रीय, समाचार
चार फरवरी से बड़ा अभियान, सीएम, मंत्री, सांसद और विधायकों को मिली जिम्मेदारी
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

लखनऊ। भाजपा मिशन लोकसभा की तैयारियों को लेकर पूरी तरह से जुट गई है। इसको लेकर भाजपा प्रदेश के हर गांव व हर बूथ को मथने जा रही है। पार्टी द्वारा 4 से 11 फरवरी तक घोषित गांव चलो अभियान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित सभी मंत्री, सांसद, विधायक, पार्टी पदाधिकारी गांवों व बूथों पर पर 24 घंटे का प्रवास करेंगे। रात्रि विश्राम तक गांवों में ही करेंगे। इन 24 घंटे में चौपाल तथा अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम पार्टी करेगी। शनिवार को विश्वश्वरैया सभागार में प्रदेश भाजपा की गांव चलो अभियान के लिए प्रदेश स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने की।

विकसित भारत के विजन पर गांव वालों से करेंगे संवाद

तय किया गया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, महापौर सहित पार्टी के सभी पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता तथा कार्यकर्ता गांव में प्रवास करेगें। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण की योजनाएं तथा विकसित भारत का विजन लेकर गांव, मजरों, टीलो, चौपालों तथा बूथों पर स्थानीय लोगों से चर्चा करेंगे।

हर बूथ पर 10 फीसदी अधिक वोट लाने का लक्ष्य

पार्टी के राष्ट्रीय सहमहामंत्री (संगठन) शिवप्रकाश ने कहा कि प्रवास के दौरान वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से सम्पर्क, बूथ समितियों तथा पन्ना प्रमुखों से संवाद, घर-घर सम्पर्क करते हुए विकसित भारत का विजन तथा देश में परिवर्तन के कारकों पर चर्चा करेंगे।  यूपी में इस बार प्रत्येक बूथ पर विगत चुनाव की अपेक्षा 10 प्रतिशत अधिक वोट प्राप्त करने का लक्ष्य लेकर कार्य करना है।

आत्मनिर्भर, सामर्थ्यवान भारत भी रहेगा संवाद के केंद्र में

राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम ने कहा कि अभियान के तहत देश के 7 लाख गांवों में जनता से 24 घंटे प्रवास के माध्यम से सम्पर्क करना है। उन्होंने कहा कि गांव चलो अभियान बूथ स्तर पर लोगों से सीधे जुड़ने का माध्यम बनेगा और केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार की योजनाओं के साथ आत्मनिर्भर भारत, विश्व का नेतृत्व करने वाले भारत, चन्द्रमा तथा सूर्य को मापने वाला भारत, सांस्कृतिक, आर्थिक, सामरिक सार्मथ्यवान भारत के साथ जनसंवाद का माध्यम बनेगा।

30 जनवरी को अभियान के लिए सभी जिलों में कार्यशाला

प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि गांव चलो अभियान के लिए 30 जनवरी को प्रदेश के सभी संगठनात्मक जिलों में जिला कार्यशालाओं के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाएगा। अभियान के तहत 1 और 2 फरवरी को मंडल की कार्यशालाएं होंगी। अभियान के तहत ग्राम संयोजक व ग्राम प्रवासी तय किए जाएगें जो डोर टू डोर-मैन टू मैन कनेक्टिविटी की माइक्रोप्लानिंग पर काम करेगें। प्रवास के दौरान स्वच्छता अभियान, शहीदो के परिजनों का सम्मान, खिलाडियों, अधिवक्ताओं, शिक्षको सहित विभिन्न कार्यक्षेत्रों से जुडे़ लोगों से सम्पर्क करना है।

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .