Saturday, May 24, 2025
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home बिहार

नीतीश के आवास पर हो गया बिहार चुनाव को लेकर बड़ा खेल!

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
04/04/25
in बिहार, राजनीति, समाचार
नीतीश के आवास पर हो गया बिहार चुनाव को लेकर बड़ा खेल!
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

पटना: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को राज्य में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सहयोगियों के साथ इस साल के अंत में प्रस्तावित राज्य विधानसभा चुनाव की रणनीति को लेकर चर्चा की। यह बैठक मुख्यमंत्री एवं जनता दल (यूनाइटेड) के प्रमुख कुमार के आधिकारिक आवास एक अणे मार्ग पर हुई।

सीएम आवास पर बैठक

गोपालगंज में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की एक रैली को संबोधित करने के बाद शाह, मुख्यमंत्री के आवास पर पहुंचे। इस रैली में शाह ने नीतीश कुमार के साथ मंच साझा किया और 8,000 करोड़ रुपये से अधिक लागत की केंद्रीय तथा राज्य परियोजनाओं की शुरुआत की। जेडीयू प्रमुख ने शाह को गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया और फिर दोनों नेता बैठक में शामिल हुए।

चिराग पासवान का बयान

केंद्रीय मंत्री एवं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने बैठक के बाद पत्रकारों से संक्षिप्त बातचीत में कहा कि चुनावी साल है। गठबंधन कैसे और ज्यादा मजबूती के साथ जनता के बीच जाए, ऐसे विषयों पर चर्चा हुई। संभावना है कि चिराग की पार्टी लोकसभा चुनाव में अपने शानदार प्रदर्शन का हवाला देते हुए विधानसभा चुनाव में ‘‘सम्मानजनक’’ हिस्सेदारी की मांग कर सकती है।

आज सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र स्थित बापू सभागार में माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी की उपस्थिति में आयोजित केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुआ। बिहार के विकास में वर्तमान केंद्र सरकार का पूरा… pic.twitter.com/AKqrLrYrea

— Nitish Kumar (@NitishKumar) March 30, 2025

लोजपा की रणनीति

वर्तमान में, चिराग की पार्टी का राज्य विधानसभा में कोई प्रतिनिधित्व नहीं है, लेकिन पिछले साल के लोकसभा चुनावों में उनकी पार्टी ने सभी पांच सीट पर जीत हासिल की थी। चिराग का राजनीतिक रुतबा तब बढ़ा जब उन्होंने लोकसभा चुनाव में हाजीपुर सीट पर करीब दो लाख मतों से जीत हासिल की। इस सीट का उनके दिवंगत पिता रामविलास पासवान ने कई बार प्रतिनिधित्व किया था।

कुछ देर चली बैठक

चिराग ने मुख्यमंत्री आवास पर ‘‘बस कुछ मिनटों’’ के लिए हुई इस बैठक के बारे में कहा कि चर्चा के लिए ज्यादा विषय नहीं थे। बैठक में राज्य मंत्रियों सहित जेडीयू और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के अलावा केंद्रीय मंत्री एवं हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी और राज्यसभा सदस्य एवं राष्ट्रीय लोक मोर्चा के संस्थापक अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने भी भाग लिया।

आज माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी के साथ एन॰डी॰ए॰ घटक दलों की बैठक में शामिल हुआ। (1/3) pic.twitter.com/2v80gwsUrr

— Nitish Kumar (@NitishKumar) March 30, 2025

एनडीए का चेहरा नीतीश कुमार

नीतीश कुमार पिछले दो दशकों से बिहार में राजग का ‘‘चेहरा’’ रहे हैं, लेकिन अटकलें हैं कि जेडीयू प्रमुख के कथित खराब स्वास्थ्य को देखते हुए भाजपा इस बार अपने फैसले पर पुनर्विचार कर सकती है। पहले, नीतीश कुमार कई बार अचानक राजग का साथ छोड़ चुके हैं। हालांकि, कुमार यह दोहराते रहे हैं कि वे हमेशा के लिए राजग में वापस आ गए हैं। सूत्रों के मुताबिक अमित शाह ने सभी दलों के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव को लेकर खास प्लानिंग पर विचार किया है। ये संकेत महागठबंधन के लिए ठीक नहीं है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.