मई के पहले दिन आई बड़ी खुशखबरी, सस्ता हुआ एलपीजी सिलेंडर?

नई दिल्ली : मई महीने के पहले दिन लोगों को बड़ी खुशखबरी मिली है, आज सुबह तेल कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर के दाम कम कर दिए हैं।

हालांकि ये कटौती कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर पर हुई है। आज से ये सिलेंडर 19 रुपये सस्ता हो गया है। खास बात ये है कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

नए दाम आज से लागू भी हो गए हैं। आपको बता दें कि कटौती के बाद अब चारों महानगरों में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का दाम निम्नलिखित हैं।

दिल्ली : 1745.50 रु

मुंबई: 1698.50 रु

कोलकाता: 1859 रु

चेन्नई: 1911 रु

दाम घटने के बावजूद अभी भी देश में सबसे महंगा कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर चेन्नई में है। अप्रैल में भी तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम कम किए थे, तब इसंमें 30- 32 रुपये तक की कटौती की गई थी।

गौरतलब है कि मार्च के महीने में ऑयल कंपनियों ने LPG सिलेंडर के दाम बढ़ाए थे, तब LPG सिलेंडर के दाम में 25.50 रुपए की वृद्दि की गई थी लेकिन आज दाम कम होने से निश्चित तौर पर लोगों को राहत मिली है।

घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं

घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में कोई चेंज नहीं हुआ है, खाना बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाला 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 903.00 रु है, जबकि मुंबई में इसका दाम 902. 50 रु है।

14.2 किलोग्राम सिलेंडर के दामों की लिस्ट

नई दिल्ली ₹ 903.00

मुंबई ₹ 902.50

गुडगाँव ₹911.50

बेंगलुरु ₹ 905.50

चंडीगढ़ ₹912.50

जयपुर ₹ 906.50

पटना ₹ 1,001.00

कोलकाता ₹929.00

चेन्नई ₹918.50

नोएडा ₹ 900.50

भुवनेश्वर ₹929.00

हैदराबाद ₹955.00

लखनऊ ₹940.50

तिरुवनंतपुरम ₹912.00

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *