भाजपा को बड़ा झटका, आखिरी समय में पलट गई बाजी, कांग्रेस जीत गई

भोपाल: मध्यप्रदेश के उपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। मोहन सरकार में मंत्री रामनिवास रावत श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव हार गए हैं। आखिरी मौके पर बाजी पलट गई है। कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा ने उन्हें 7 हजार 288 वोटों के अंतर से हरा दिया। भाजपा अब विजयपुर में रिकाउंटिंग की मांग कर रही है।

मध्यप्रदेश की दो सीटों पर चल रही मतगणना के बीच सुबह से आगे रहने वाले भाजपा प्रत्याशी रामनिवास रावत चुनाव हार गए हैं। कांग्रेस के विधायक मुकेश मल्होत्रा चुनाव जीत गए हैं। कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा को 7 हजार 288 वोट से चुनाव जीत गए। भाजपा अब विजयपुर विधानसभा में रिकाउंटिंग की मांग शुरू कर दी है।

इससे पहले 20वें राउंड में मुकेश मल्होत्रा 6523 वोटों से आगे हो गए थे। कांग्रेस के हाथों में बाजी जाती हुए नजर आ रही थी। लेकिन, यह बढ़त बढ़ती गई और मुकेश मल्होत्रा 7 हजार वोटों से आगे निकल गए। कांग्रेस के लिए यह बड़ी राहत की बात है कि उन्होंने अपनी सीट को बरकार रखा।

कांग्रेस से ही भाजपा में आए थे रामनिवास रावत

कुछ समय पहले तक कांग्रेस विधायक रहे रामनिवास रावत ने भाजपा का दामन थाम लिया था। विजयपुर विधायक रहते उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। इससे क्षेत्र में नाराजगी थी। भाजपा में आकर मोहन सरकार में उन्हें वन मंत्री बनाया गया था। ऐसा माना जा रहा था कि रामनिवास रावत चुनाव आसानी से जीत जाएंगे, लेकिन क्षेत्र में विरोधी लहर काम कर गई। क्षेत्र की जनता ने ही उन्हें आइना दिखा दिया।

बुधनी में टेंशन बढ़ा

इधर, विजयपुर के रिजल्ट को देखते हुए भाजपा खेम में बुधनी सीट को लेकर भी टेंशन हो गया है। भाजपा के गढ़ बुधनी में कहीं बाजी पलट नहीं जाए। हालांकि भाजपा प्रत्याशी रमाकांत भार्गव पांच हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां अंत समय में राजकुमार पटेल कहीं आगे न हो जाएं। इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है। शिवराज सिंह चौहान (shivraj singh chauhan) का गढ़ माने जाने वाले बुधनी विधानसभा में हालांकि भाजपा ने बढ़त बना रखी है। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल आगे थे, लेकिन भाजपा प्रत्याशी रमाकांत भार्गव ने धीरे-धीरे बढ़त बनाना शुरू कर दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *