Sunday, May 18, 2025
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home राज्य

MP : चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, तीन और विधायक भाजपा में शामिल

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
14/06/22
in राज्य, समाचार
MP : चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, तीन और विधायक भाजपा में शामिल

google image

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

मध्यप्रदेश के तीन विधायक मंगलवार को 11 बजे भाजपा में शामिल हो गए। प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, वीडी शर्मा की मौजूदगी में तीनों विधायकों ने भाजपा की सदस्यता ले ली। जो विधायक भाजपा में शामिल हुए हैं उनमें छतरपुर जिले की बिजावर विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक राजेश कुमार शुक्ला (बबलू शुक्ला), भिंड से बसपा के विधायक संजीव सिंह कुशवाह और सुसनेर से निर्दलीय विधायक राणा विक्रम सिंह शामिल हैं। इनके अलावा पथरिया से विधायक रामबाई के भी भाजपा में शामिल होने की चर्चाएं हैं, लेकिन वे फिलहाल अपना रुख तय नहीं कर पाईं।

इधर विधायकों के भाजपा में शामिल होने को लेकर संसदीय कार्यमंत्री नरोत्तम मिश्र ने कहा है कि ‘मध्य प्रदेश के तीन विधायक बीजेपी में शामिल हो रहे हैं। इनमें छतरपुर जिले की बिजावर विधानसभा सीट से एसपी विधायक राजेश कुमार शुक्ला, भिंड से बीएसपी विधायक संजीव सिंह कुशवाहा और सुसनेस से निर्दलीय विधायक विक्रम सिंह राणा के नाम शामिल हैं। उन्होंने बताया कि ये विधायक बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के सामने पार्टी की सदस्यता लेंगे।

गौरतलब है कि संजीव कुशवाह ने अपने पिता के साथ 2013 में बसपा ज्वाइन की थी। उन्होंने बीजेपी छोड़कर बसपा से 2013 का विधानसभा चुनाव लड़ा था। हालांकि वे हार गए थे। इसके बाद 2018 में उन्होंने 35 हजार वोटों से जीत हासिल की थी। संजीव बसपा के विधायक दल के नेता भी हैं।

राजेश शुक्ला छतरपुर जिले की बिजावर विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक हैं। शुक्ला ने 2018 में बीजेपी के पुष्पेंद्रनाथ पाठक को हराया था। उनके राज्यसभा के लिए हुए मतदान में बीजेपी के समर्थन में मतदान किया था, इसके बाद उन्हें सपा ने पार्टी से निकाल दिया था। इनके अलावा राणा विक्रम सिंह सुसनेर विधानसभा से निर्दलीय विधायक हैं। विक्रम सिंह की बीजेपी में शामिल होने की चर्चा काफी समय से चल रही थी।

 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.