Wednesday, May 6, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home अंतरराष्ट्रीय

तीन बार तलाक के बाद अरबपति एलन मस्क को ‘फिर’ हुआ प्यार, जानें कौन है नई गर्लफ्रेंड?

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
21/02/22
in अंतरराष्ट्रीय, समाचार
तीन बार तलाक के बाद अरबपति एलन मस्क को ‘फिर’ हुआ प्यार, जानें कौन है नई गर्लफ्रेंड?

google image

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

वॉशिंगटन l स्पेसएक्स और टेस्ला के सीईओ और दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क सोशल मीडिया पर बेहद सक्रिय रहते हैं। 233 अरब डॉलर की संपत्ति के मालिक मस्क अक्सर अपने वैज्ञानिकों प्रयोगों और भविष्यवाणियों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। लेकिन इस बार उनके खबरों में होने की वजह कुछ और है। खबर है कि एलन मस्क और ऑस्ट्रेलियाई एक्ट्रेस नताशा बैसेट एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। एलन मस्क तीन बार शादी कर चुके हैं और फिलहाल छह बच्चों के पिता हैं।

एलन मस्क के अफेयर की खबरें तब सामने आईं जब हाल ही में उन्हें नताशा बैसेट के साथ लॉस एंजिल्स में अपने गल्फस्ट्रीम प्राइवेट जेट में यात्रा करते देखा गया। डेलीमेल की रिपोर्ट के मुताबिक 27 वर्षीय नताशा बैसेट 50 वर्षीय एलन मस्क की दौलत के बजाय उनकी अद्भुत ‘प्रतिभा’ से प्रभावित हुई हैं। सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि नताशा पिछले कुछ समय से एलन मस्क को फॉलो कर रही थीं। पहले दोनों अच्छे दोस्त बने और फिर अपनी पूर्व पत्नी सिंगर ग्रिम्स से अलग होने के बाद मस्क नताशा के साथ रिलेशनशिप में आ गए।

कुछ महीनों से एक-दूसरे को डेट कर रहे मस्क और नताशा
रिपोर्ट में कहा गया है कि नताशा बहुत खूबसूरत हैं और कोई भी पुरुष उन्हें आसानी से पसंद कर सकता है। लेकिन कहा जाता है कि उन्होंने मस्क को इसलिए पसंद किया क्योंकि वह बेहद स्मार्ट हैं और उनका साथ बेहद ‘दिलचस्प’ है। हॉलिवुडलाइफ.कॉम की एक दूसरी रिपोर्ट दावा करती है कि एलन मस्क और नताशा पिछले कुछ महीनों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। मस्क अपनी तीसरी पत्नी ग्रिम्स से सितंबर 2021 में अलग हो गए थे।

नताशा के एक्टिंग करियर में पूरा सहयोग कर रहे मस्क
स्पुतनिक की रिपोर्ट में कहा गया है कि मस्क नताशा को उनके एक्टिंग करियर में बेहद सहयोग करते हैं। वह आने वाली बायोपिक ‘एल्विस’ में अमेरिकी गायक की पहली गर्लफ्रेंड की भूमिका में नजर आएंगी। एक सूत्र के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि नताशा अपने करियर पर पूरा फोकस कर रही हैं। एलन मस्क को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ रहा कि उनका रिलेशनशिप पब्लिक हो गया है। लेकिन नताशा अपने दम पर फेमस होना चाहती हैं, न कि एलन मस्क की गर्लफ्रेंड के रूप में और इसमें मस्क उनका पूरा साथ दे रहे हैं।


खबर इनपुट एजेंसी से

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .