Saturday, March 7, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home देहरादून

पेपर नीलाम करने वालों की संरक्षक बनी भाजपा : माहरा

Frontier Desk by Frontier Desk
03/10/25
in देहरादून
पेपर नीलाम करने वालों की संरक्षक बनी भाजपा : माहरा
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter
  • सीएम आवास कूच करने निकले कांग्रेसी गिरफ्तार
  • तीन सूत्री मांगों को लेकर कांग्रेस ने किया था सीएम आवास कूच
  • सीबीआई जांच, मर्ताेलिया की बर्खास्तगी को लेकर हुआ जबरदस्त प्रदर्शन
  • मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा कांग्रेस का आंदोलनः माहरा

देहरादून। हाल ही में संपन्न यूके ट्रिपल एससी परीक्षा पेपर लीक मामले की जांच हाईकोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में सीबीआई से कराए जाने, लीक हुई परीक्षा को रद्द कर नई परीक्षा तिथि घोषित करने व यूके ट्रिपल एससी अध्यक्ष गणेश सिंह मर्ताेलिया को बर्खास्त करने की मांग को लेकर सीएम आवास कूच को निकले कांग्रेसियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

शुक्रवार को अपने पूर्व घोषित मुख्यमंत्री आवास कूच के कार्यक्रम के तहत प्रातः हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में एकत्रित हुए और प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री हरिश रावत, एआईसीसी सचिव काज़ी निजामुद्दीन व अनेक विधायकों पूर्व मंत्री व पूर्व विधायकों के नेतृत्व में दोपहर साढ़े बारह बजे मुख्यमंत्री आवास की ओर बड़े।

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस ने आज राज्य के लाखों बेरोज़गार युवाओं की आवाज़ बुलंद करते हुए मुख्यमंत्री आवास कूच किया। यह आंदोलन #UKSSSC की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा में हुए बड़े पैमाने पर पेपर लीक घोटाले की निष्पक्ष और पारदर्शी जाँच को लेकर किया गया। कांग्रेस पार्टी ने साफ़ कहा है… pic.twitter.com/4egHB8YSKu

— Uttarakhand Congress (@INCUttarakhand) October 3, 2025

पार्टी कार्यकर्ता पेपर चोर गद्दी छोड़ वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे लगाते हुए राजपुर रोड पर हाथों में सरकार विरोधी तख्तियां ले कर बहल चौक, दिलाराम बाजार होते हुए कैंट रोड से सीधे मुख्यमंत्री आवास की ओर बड़े। कैंट रोड पर पुलिस चौकी के पास लगे बैरिकेडिंग के पास पहुंचते ही कार्यकर्ता जोरदार नारे लगाते हुए बैरिकेडिंग पर चढ़ गए, काफी धक्का मुक्की के बाद प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष धस्माना ने बैरिकेडिंग से ही जन सभा शुरू कर दी।

माहरा ने धामी सरकार पर राज्य के नौजवानों व बेरोजगारों को धोखा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश का नौजवान जो पिछले साढ़े आठ सालों से रोजगार की तलाश में दर दर भटक रहा है आज इस बात से निराश हताश और आक्रोशित है कि प्रदेश में एक तो सारी भर्तियां बंद हैं और जो कुछ थोड़ी बहुत भर्तियां निकलती हैं उनकी परीक्षा के पेपर खुले आम नीलाम हो जाते हैं और नीलाम करने वाले कहीं ना कहीं भाजपा से जुड़े लोग होते हैं चाहे वो हाकम सिंह हो या वो संजय धारीवाल या धर्मेंद्र सिंह चौहान हों।

पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि भाजपा राज में रेत बजरी पत्थर तो पहले ही चोरी हो रहा था अब पेपर चोरी का रिवाज भी खूब प्रचलित हो रहा है। पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था से लेकर विकास रोजगार हर मोर्चे पर भाजपा सरकार पूरी तरह से फेल हो गई है इसलिए अब इस सरकार को गद्दी से उतार कर ही राज्य के हर वर्ग का भला हो सकता है।  सभा के दौरान ही प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की और से सीएम आवास घेराव करने की

घोषणा के बाद अचानक पुलिस ने कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी शुरू कर दी और प्रदेश अध्यक्ष माहरा, प्रीतम सिंह, गणेश गोदियाल, विधायक काज़ी निजामुद्दीन, भुवन कापड़ी, विधायक  आदेश चौहान, विधायक लखपत बुटोला, विधायक रवि बहादुर, विधायक वीरेंद्र जाती, विधायक आदेश चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉक्टर जसविंदर सिंह गोगी,अनुसूचित जाति विभाग अध्यक्ष मदन लाल, श्रम विभाग अध्यक्ष दिनेश सिंह कौशल, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रदीप जोशी, पूर्व सैनिक विभाग अध्यक्ष कर्नल राम रतन सिंह नेगी, आईटी विभाग अध्यक्ष विकास नेगी, वीरेंद्र पोखरियाल, सरदार अमरजीत सिंह, पौड़ी जिला अध्यक्ष विनोद नेगी, टिहरी जिलाध्यक्ष राकेश राणा, चमोली जिला अध्यक्ष मुकेश नेगी, रुद्रप्रयाग जिला अध्यक्ष कुंवर सजवान, काशीपुर जिला अध्यक्ष मुशर्रफ, बागेश्वर जिला अध्यक्ष भगत डसीला, रानीखेत अध्यक्ष दीपक कोरोला,जगदीश धीमान, सावित्री थापा, पिया थापा, संजय किशोर, ओम प्रकाश सती, आयुष गुप्ता,अभिषेक तिवारी, लाल चंद शर्मा, राजेश उनियाल, संगीता गुप्ता, ऐतात खान, मुकीम अहमद, अर्जुन सोनकर, वीरेंद्र सिंह बिष्ट, ललित भद्री, वीरेंद्र पंवार, राजेश पुंडीर,सुमित खन्ना,मानवेंद्र सिंह समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया जिनको शाम पुलिस लाइन से रिहा कर दिया गया।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .