Saturday, March 7, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home राष्ट्रीय

शरतेंदु तिवारी को बीजेपी ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, विंध्य से केवल दो विधायकों पर जताया भरोसा

चुरहट से अजय सिंह राहुल को हराने वाले शरतेंदु तिवारी को बीजेपी ने जिस तरह से यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है वो बड़े संकेत की ओर इशारा कर रही है। बीजेपी इस समय पूरे देश में युवा चेहरों पर न केवल ज्यादा भरोसा कर रही है ब्लकि उन्हें बड़ी जिम्मेदारी भी सौंप रही है।

Frontier Desk by Frontier Desk
05/06/20
in राष्ट्रीय
शरतेंदु तिवारी को बीजेपी ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, विंध्य से केवल दो विधायकों पर जताया भरोसा

चुरहट विधायक शरतेंदु तिवारी।

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter
चुनाव प्रभारी सूची।

आनंद अकेला की रिपोर्ट
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी में युवा विधायकों का महत्व तेजी से बढ़ रहा है। पार्टी युवा विधायकों को तेजी से आगे बढ़ाने की दिशा में पहल कर रही है। विंध्य से पहली बार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे चुरहट के विधायक शरतेंदु तिवारी को बीजेपी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। बड़ी बात यह है कि विंध्य से बीजेपी के 24 विधायकों में से पार्टी के केवल दो चेहरों को ही इस बड़ी जिम्मेदारी के लिए चुना है। चुरहट विधायक शरतेंदु तिवारी को काफी कम समय में इस तरह की बड़ी जिम्मेदारी सौंपने के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।
गौरतलब है कि अगले कुछ महीनों के भीतर ही प्रदेश के 24 सीटों पर उपचुनाव होने हैं। प्रदेश में बीजेपी की सरकार रहेगी या नहीं इसका निर्णय उपचुनाव के परिणाम ही तय करेंगे। यही कारण है कि बीजेपी उपचुनाव को बिल्कुल भी हल्के में नहीं लेना चाहती है। निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव की तिथि घोषित होने से पहले ही पार्टी ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए शुक्रवार को पार्टी ने 24 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। भोपाल में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बीड़ी शर्मा और प्रदेश प्रभारी संगठन सुहास भगत ने विधानसभा प्रभारियों की सूची जारी की है।
किसी भी सीट के लिए चुनाव प्रभारी की नियुक्ति बहुत अहम मानी जाती है। सीट के जीत हार के निर्णय में चुनाव प्रभारी का भी एक बड़ा रोल होता है। ऐसे में पार्टी किसी भी सीट के लिए चुनाव प्रभारी का चयन बहुत ही सोच समझ कर लेती है। अकसर देखा गया है कि पार्टी के मझे हुए खिलाड़ी को ही चुनाव प्रभारी के पद पर नियुक्त किया जाता है।
पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल को उनकी अजेय मानी जाने वाली सीट चुरहट से हटाकर विधानसभा पहुंचने वाले युवा विधायक शरतेंदु तिवारी के ऊपर बीजेपी ने कुछ इसी तरह का बड़ा विश्वास जताया है। पार्टी ने जिन 24 सीटों पर चुनाव प्रभारी की नियुक्ति की है उसमें विंध्य से केवल दो चेहरों को ही चुना गया है। जिसमें रीवा के विधायक व शिवराज मंत्रीमंडल में तीन बार मंत्री रह चुके राजेंद्र शुक्ला और चुरहट के विधायक शरतेंदु तिवारी का नाम शामिल है। पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ला को पूर्व मंत्री संजय पाठक के साथ अनूपपुर सीट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। इस सीट से कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए बिसाहू लाल साहू का चुनाव लड़ना लगभग तय माना जा रहा है। जबकि शिवपुर जिले के पोहरी सीट की जिम्मेदारी चुरहट के विधायक शरतेंदु तिवारी को सौंपी गई है। पोहरी सीट से सिंधिया समर्थक सुरेश धाकड़ का चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है।

शरतेंदु तिवारी को जिम्मेदारी देना दे रहा है बड़ा संकेत
चुरहट से अजय सिंह राहुल को हराने वाले शरतेंदु तिवारी को बीजेपी ने जिस तरह से यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है वो बड़े संकेत की ओर इशारा कर रही है। बीजेपी इस समय पूरे देश में युवा चेहरों पर न केवल ज्यादा भरोसा कर रही है ब्लकि उन्हें बड़ी जिम्मेदारी भी सौंप रही है। ऐसे में जब विंध्य से कई कद्दावर बड़े नेता है उसमें सबको दरकिनार कर जिस तरह से चुरहट विधायक शरतेंदु तिवारी को एक के बाद एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा रही है वो भविष्य की ओर बड़े संकेत का इशारा कर रही है। जानकारों का कहना है कि शरतेंदु तिवारी पर पार्टी का इस तरह से भरोसा करने के कई कारण है। अभी तर शरतेंदु तिवारी को पार्टी की तरफ से जो भी जिम्मेदारी सौंपी गई हैं उसका वो बखूबी निर्वहन करते आ रहे हैं। इसके अलावा शीर्ष नेतृत्व का विश्वास जीतने में भी कामयाब रहे हैं।
(चुरहट से गौरव द्विवेदी के इनपुट के साथ)

 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .