Wednesday, March 11, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home उत्तराखंड

उत्तराखंड : चुनाव से पहले BJP को लगा झटका, चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
06/02/22
in उत्तराखंड, देहरादून
उत्तराखंड : चुनाव से पहले BJP को लगा झटका, चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस

google image

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में मुस्लिम यूनिवर्सिटी का मुद्दा छाया हुआ है। बीजेपी ने इस मसले को चुनावी मुद्दा बनाते हुए हरीश रावत और कांग्रेस पर खूब हमला बोला। और तो और पिछले दिनों पूर्व सीएम हरीश रावत की एक तस्वीर के साथ छेड़छाड़ कर उसे खूब वायरल किया गया। बीजेपी नेताओं की इस हरकत से गुस्साए कांग्रेसी अपनी शिकायत लेकर सीधे चुनाव आयोग पहुंच गए थे। चुनाव आयोग ने भी कांग्रेस नेताओं की शिकायत पर संज्ञान लिया है।

भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तराखंड बीजेपी को नोटिस भेजा है। नोटिस भेजने की कार्रवाई कांग्रेस की शिकायत के बाद की गई। नोटिस में गंभीर धाराओं का उल्लेख करते हुए, बीजेपी से इस मामले में जवाब दाखिल करने को कहा गया है। आपको बता दें कि कांग्रेस ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत की फोटो के साथ छेड़छाड़ कर फेसबुक व ट्विटर पर डालने पर कड़ा एतराज जताया है।

इस संबंध में कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मुलाकात कर शिकायत दर्ज कराई है। शुक्रवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी को कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने शिकायती पत्र सौंपा। पत्र में उन्होंने कहा कि तीन फरवरी को बीजेपी नेता तेजेंद्र बग्गा ने अपने सोशल मीडिया के ट्विटर हैंडल और फेसबुक पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत एवं अन्य नेताओं के फोटो के साथ छेड़छाड़ कर न केवल आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया है, बल्कि राज्य के सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने व कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की छवि को भी धूमिल करने का प्रयास किया है। कांग्रेसियों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी। अब चुनाव आयोग ने कांग्रेस की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए बीजेपी से इस मामले में जवाब मांगा है।


खबर इनपुट एजेंसी से

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .