भाजपा ने कर दी देश की आर्थिकी चौपटः सुंदरियाल

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता आरुषि सुंदरियाल ने संभावित प्रत्याशियों के साथ की बैठक।
नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस गंभीर
यूथ कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता आरुषि सुंदरियाल ने संभावित प्रत्याशियों के साथ की बैठक

 

देहरादून।  नगर निगम के झंडा वार्ड में रामलीला समिति के अध्यक्ष सोमप्रकाश की अध्यक्षता में हुए कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में विशेष अतिथि के तौर पर पहुंची यूथ कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता आरुषि सुंदरियाल ने नगर निगम के संभावित प्रत्याशियों के साथ बैठक की।

कार्यक्रम के दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जसविंदर सिंह जोगी, पूर्व विधायक राजकुमार, नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष नीनू सहगल व झंडा वार्ड से कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

यूथ कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता आरुषि सुंदरियाल ने कहा की झंडा वार्ड शहर की आर्थिकी और आस्था का मुख्य केंद्र है, यहां दरबार साहिब, प्राचीन गंगा मंदिर, पृथ्वी नाथ मंदिर, हनुमान चौक का प्रसिद्ध हनुमान मंदिर आदि महत्वपूर्ण धार्मिक व पर्यटन केंद्र है, और साथ ही यहां झंडा बाजार और हनुमान चौक मार्केट हैं जो शहर की आर्थिकी का महत्वपूर्ण अंग है।

लगभग पूरे शहर की अर्थ व्यवस्था हमारे झंडा वार्ड से चल रही है। भाजपा के कारण देश की अर्थव्यवस्था को पहुंची क्षति को समझना और जनता को समझना हमारे लिए और भी अधिक महत्वपूर्ण है।

भाजपा ने देश की अर्थव्यवस्था कितनी चौपट कर दी है इसका सबसे बड़ा उदाहरण है कुछ समय पूर्व आई एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी की फाइनेंशियल इम्यूनिटी रिपोर्ट जो बता रही है कि लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी के लगभग 50 प्रतिशत कस्टमर या तो पॉलिसी सरेंडर कर चुके हैं या उनकी पॉलिसी लैप्स हो चुकी है। कार्यक्रम के दौरान वार्ड अध्यक्ष आशीष सक्सेना, अभिषेक त्रिपाठी, शालीन बंसल इत्यादि अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मिलित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *