Sunday, May 3, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home देहरादून

आस्था के केंद्र में शराब बटवा रही भाजपा : आर्य

Frontier Desk by Frontier Desk
18/11/24
in देहरादून
आस्था के केंद्र में शराब बटवा रही भाजपा : आर्य

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य|

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter
  • नेता प्रतिपक्ष ने सरकार पर लागाए कई गंभीर आरोप
  • धन-बल के सहारे केदारनाथ उप चुनाव जीतना चाहती है भाजपा

देहरादून। केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में 11 दिनों तक प्रचार करने के बाद देहरादून लोटे नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाएं है। यशपाल आर्य ने सोमवार को अपने आवास पर पत्रकारो से वार्ता करते हुए कहा कि केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में अपनी हार सामने देख भाजपा आस्था के केंद्र से भी खिलवाड़ करने पर उतारू हो गई हैै।

कहा कि केदारनाथ की आस्था को भाजपा लगातार ठेस पहुंचा रही है, पहले केदारनाथ धाम से सोना चोरी हुआ, जिसका हिसाब आज तक सरकार ने जनता को नही दिया। उसके बाद दिल्ली में केदारनाथ की शीला ले जाई गई। अब भाजपा की और से चोपता में खुले आम शराब बांटी जा रही थी, जो बहुत ही शर्मनाक है।

यशपाल आर्य ने कहा कि भाजपा बताए, जो गाड़ी सीज की गई है वह किस की है, जिसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है वो कौन है। कहा कि कांग्रेस शुरू से कहती आ रही है कि भाजपा धन-बल और शराब के सहारे चुनाव जीतना चाहती है, मगर महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त जनता ने भाजपा को सबक सिखाने का मन बना लिया है।

उल्लेखनीय है कि केदारनाथ विधानसभा के चोपता क्षेत्र में विगत दिवस राष्ट्रीय पार्टी के कार्यकर्ताओं के वाहन से शराब पकड़ी गई है। कांग्रेस का दावा है कि शराब भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के वाहन से बांटी जा रही थी। वहीं दूसरी और भाजपा ने इसे कांग्रेस का षड्यंत्र बताते हुए चुनाव आयोग को पत्र लिखकर शिकायत की है।

मूल निवास व भू-कानून को लटका रही सरकार

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि महंगाई कम करने और रोजगार देने का वादा करके सत्ता में आई भाजपा न रोजगार दे रही है और न ही महंगाई कम कर पा रही है। रोज पेपर लीक हो रहें हैं। सत्ता के नजदीकी लोगों को ही नौकरियां मिल रही हैं। कहा कि स्कूल बंद हो रहे हैं, अस्पतालों में चिकित्सक तक नहीं हैं। हमारी सरकार में स्वीकृत हुए कार्यों को रोक दिया गया हैं। आपदा से हाल बेहाल हैं, आपदा प्रभावितों को मुआवजा तक नहीं मिल रहा हैं। मूल निवास व भू-कानून का मसला आज तक हल नही हो सका है, इस पर सरकार की और से दिये गये बयान को उन्होने हास्यास्पद बताया है।

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .