चेहरा बदलकर अपनी नाकामी छुपा रही है भाजपा, जनता देगी करारा जवाब : कांग्रेस

रुड़की l उत्तराखंड प्रदेश की सियासत में हो रही उथलपुथल में पुष्कर धामी प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद विपक्ष भी सरकार को घेरने में जुट गई है। कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर जनता का शोषण किये जाने का आरोप लगाया, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व मंगलौर विधायक ने सूबे के मुख्यमंत्री बदले जाने के बाद सरकार पर जमकर बरसे, उन्होंने कहा कि चेहरा बदलकर भाजपा अपनी नाकामी को नही छुपा सकती। ओर उत्तराखंड की जनता विधानसभा चुनाव में इस भ्रष्टाचार सरकार को जवाब जरूर देगी।

उत्तराखंड प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने के बाद 5 साल बीतने से पहले ही तीन मुख्यमंत्री बदलने पड़े, और इस बार सूबे की बागडोर पुष्कर धामी को सौपी गई, मुख्यमंत्री का चेहरा बदलने के बाद कांग्रेस ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव व मंगलौर से कांग्रेस विधायक काजी निज़ामुद्दीन ने भाजपा सरकार पर उत्तराखंड की जनता को ठगने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा सरकार का कार्यकाल समाप्त होने मव कुछ महीने ही बाकी है कोरोना कल के इस समय मे उत्तराखंड प्रदेश की जनता को नया आयाम देने समय था लेकिन भाजपा नए मुख्यमंत्री बनाने में जुटी हुई है। भाजपा सरकार चेहरे बदलकर सरकार की नाकामी छुपाना चाहती है। जनता बेरोजगारी में है. रोजगार के साधन में युवा सरकार से उम्मीद लागए हुए है. इन बीते सालों में भाजपा सरकार ने केवल जनता को लूटने का काम किया है। लेकिन इस बार उत्तराखण्ड की जनता इस निकम्मी सरकार को जवाब जरूर देगी।


खबर इनपुट एजेंसी से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *