Sunday, May 18, 2025
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home राज्य

हर सीट पर 3 नामों की लिस्ट लेकर दिल्ली गए भाजपा नेता

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
29/02/24
in राज्य, समाचार
हर सीट पर 3 नामों की लिस्ट लेकर दिल्ली गए भाजपा नेता

google image

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

रांची। झारखंड में 14 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार तय करने को लेकर दिल्ली में भाजपा नेताओं ने बैठक की। झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, नेता विधायक दल अमर कुमार बाउरी, बिहार झारखंड के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र, झारखंड के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने दिल्ली में पहले चुनाव प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी के साथ बैठक की।

इसके बाद राष्ट्रीय मुख्यालय में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष के साथ नेताओं ने बैठक की। जानकारी के मुताबिक, सिंहभूम छोड़ प्रत्येक सीट पर तीन-तीन नेताओं के नाम को शार्टलिस्ट किया गया है। सिंहभूम सीट पर कांग्रेस से आयी सांसद गीता कोड़ा का नाम तय है। जानकारी के मुताबिक, आने वाले कुछ दिनों में भाजपा झारखंड की कुछ सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है।

चर्चाओं के मुताबिक, राज्य में आधा दर्जन सांसदों का टिकट कट सकता है। राज्य में भाजपा एक सीट अपने गठबंधन साथी आजसू को देगी, जबकि 13 सीटों पर भाजपा चुनाव लड़ेगी। वर्तमान में 12 भाजपा सांसदों में तकरीबन आधा दर्जन का टिकट कट सकता है। धनबाद, पलामू के सांसद को उम्र के आधार पर टिकट से वंचित किया जा सकता है, तो बाकी संसदीय सीटों पर सर्वे रिपोर्ट के आधार पर उम्मीदवारी तय की जाएगी।

जयपाल सिंह के बेटे जयंत खूंटी से लड़ेंगे चुनाव

खूंटी लोकसभा सीट से मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा के पुत्र जयंत जयपाल सिंह मुंडा चुनाव लड़ेंगे। उन्हें अबुआ झारखंड पार्टी से प्रत्याशी बनाया गया है। इसकी घोषणा बुधवार को डिबडीह में हुई प्रेसवार्ता में की गई।

पत्रकारों को पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष अजय तोपनो ने बताया कि खूंटी लोकसभा में आम जनता की मांग पर व प्रत्याशी की योग्यता, राजनीतिक विचारधारा, पार्टी पर आस्था, क्षेत्र में कार्य करने के जुझारूपन को देखते हुए उन्हें पार्टी का प्रत्याशी बनाने का निर्णय लिया गया है।

प्रेसवार्ता में केंद्र और राज्य सरकार से 18 सूत्री मांग भी की गई है। इसमें वृहद झारखंड बनाने, झारखंड रेजीमेंट की स्थापना करने, जयपाल सिंह और एनई होरो को भारत रत्न देने, झारखंड में पांचवीं अनुसूची लागू करने, पेसा कानून व पंचायती राज, सरना धर्मकोड लागू करने, अनुसूचित क्षेत्रों में 100 फीसदी झारखंडियों को नौकरी देने सहित अन्य मांगें की गई हैं। मौके पर केंद्रीय महासचिव निकोदिम लकड़ा, केंद्रीय महासचिव विजय आइंद, केंद्रीय कोषाध्यक्ष संजय कुजूर आदि मौजूद थे।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.