बागेश्वर उपचुनाव : बीजेपी ने बनाया धासूं प्लान, कांग्रेस को मात देने को इनको मिली जिम्मेदारी

देहरादून : भाजपा ने बागेश्वर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के प्रबंधन का जिम्मा कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा व पार्टी के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट को सौंपा है। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष की मौजूदगी में सोमवार को भाजपा की टोली बैठक हुई। इसमें बागेश्वर उपचुनाव को लेकर चर्चा हुई। सूत्रों ने बताया कि बैठक में उपचुनाव की तैयारियों के निर्देश दिए गए।

चुनाव प्रबंधन के साथ प्रत्याशी चयन व प्रचार अभियान पर भी चर्चा हुई। बैठक में बागेश्वर विस क्षेत्र के पदाधिकारियों, जिलाध्यक्ष व मंडल अध्यक्षों से भी राय ली गई। इस दौरान पूर्व मंत्री चंदन रामदास के परिजनों को टिकट देने पर भी विमर्श हुआ। हालांकि इस संदर्भ में निर्णय नहीं हुआ। बैठक में प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, महामंत्री संगठन अजेय कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *