देहरादून : शमशेर सिंह पुण्डीर की अध्यक्षता में जिला कार्यालय देहरादून में हुई महत्वपूर्ण बैठक,प्रह्लाद जोशी, सह-प्रभारी लॉकेट चटर्जी व सरदार आरपी सिंह के आगमन व् स्वागत की तैयारी पर चर्चा

मनोज रौतेला की रिपोर्ट :

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी देहरादून जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह पुण्डीर की अध्यक्षता में जिला कार्यालय देहरादून में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई बैठक में पूर्व राज्य मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता विरेंद्र बिष्ट ने 16 सितंबर को भाजपा के उत्तराखंड चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी, सह-प्रभारी लॉकेट चटर्जी व सरदार आरपी सिंह के उत्तराखंड आगमन पर भव्य स्वागत की तैयारियों पर चर्चा की।

शमशेर सिंह पुण्डीर ने बताया कि एयरपोर्ट, भानियावाला व हर्रावाला में चुनाव प्रभारियों का भव्य स्वागत किया जाएगा। जिसकी व्यापक तैयारियां कर ली गई है।शमशेर सिंह पुंडीर ने बताया की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा और समर्पण अभियान के रूप में मनाया जाएगा।यह अभियान 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक मनाया जाएगा इस पखवाड़े में अनेकों गतिविधियां आयोजित की जाएंगी इन गतिविधियों के लिए प्रभारी भी नियुक्त कर दिए गए है।

वहीँ इस अवसर पर जिला महामंत्री अरुण कुमार मित्तल, पूर्व जिला अध्यक्ष ओमवीर राघव,जिला मीडिया प्रभारी संपूर्ण सिंह रावत, जिला सोशल मीडिया प्रभारी, राजेश जुगलान, मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल, विनोद कश्यप राजकुमार प्रधान, गणेश रावत, मोनिका अग्रवाल ,राजेंद्र मनवाल, रचिता ठाकुर ,राम बहादुर क्षेत्री, संजय तोमर, वेद प्रकाश कंडवाल, सुरेश सैनी सहित अनेकों भाजपा कार्यकर्ता रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *