ऋषिकेश : श्यामपुर में सेवा सप्ताह के तहत मंडल अध्यक्ष गणेश रावत की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं संग बैठक, आगामी कई कार्यक्रमों की हुई चर्चा

ऋषिकेश : श्यामपुर में गुरूवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को ‘सेवा सप्ताह’ के तहत मंडल अध्यक्ष गणेश रावत की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया. भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रुप में मनाया जा रहा है।

इसी उद्देश्य से शीर्ष नेतृत्व एवं जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुन्डीर के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी श्यामपुर मण्डल में मंडल अध्यक्ष गणेश रावत की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया।जिसमें सेवा ही समर्पण अभियान के अंतर्गत होने वाले कार्यक्रमों की चर्चा की गयी।इस अवसर पर गणेश रावत द्वारा सभी बूथ अध्यक्षों को पं. दीनदयाल उपाध्याय का छाया चित्र भेंट किया।इस अवसर पर गणेश रावत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये कहा कि 25 सितंबर पं. दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस को प्रत्येक बूथ पर बहुत ही सादगी एवं सम्मान पूर्ण तरीके से मनाया जाये.

इस अवसर पर विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया जाये।वहीँ जरूरत मंदो को फल आदि भी वितरित किये जाएँ. इस अवसर पर महामंत्री रवि शर्मा एवं भूपेंदर रावत, राम बहादुर क्षेत्री, जिला सह मीडिया प्रभारी नीलम चमोली, वेद प्रकाश ग्वाडी, बिजेन्दर राणा, शमा पँवार, बबीता कमल, दीपक जुगलान, सँजु व्यास, मनिराम रयाल, सरदार बल्विन्दर सिंह,रामेश्वर चंद्रियाल,रविन्दर रमोला, कमल कुमार आदि इस दौरान उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *