जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह पुण्डीर ने बताया कि 29 सितंबर को सभी विधानसभा में वर्चुअल माध्यम से जेपी नड्डा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे और शक्ति केंद्र संयोजक व प्रभारियों से सीधा संवाद करेंगे। इन बैठकों की व्यापक तैयारियां कर ली गई हैं। डोईवाला विधान सभा की बैठक रानीपोखरी के साईं मंदिर में, ऋषिकेश विधानसभा की राणा फॉर्म हाउस श्यामपुर में, सहसपुर विधानसभा की बैठक सहसपुर ब्लॉक सभागार में, विकास नगर विधान सभा की बैठक रॉयल गार्डन विकास नगर में और चकराता विधानसभा की बैठक कालसी ब्लॉक सभागार में होगी। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता व जिला देहरादून प्रभारी मयंक गुप्ता ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शक्ति केंद्र संयोजक व प्रभारी से सीधा संवाद करेंगे इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि भाजपा की सांगठनिक रचना कितनी मजबूत है।नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।
Follow us