Wednesday, April 29, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home देहरादून

महिला अपराधों में भाजपाईयों की संलिप्तता चिंता का विषय : रौतेला

Frontier Desk by Frontier Desk
25/06/25
in देहरादून
महिला अपराधों में भाजपाईयों की संलिप्तता चिंता का विषय : रौतेला
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

देहरादून। उत्तराखंड महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि जिस तरह से महिला अपराधों के मामले में उत्तराखण्ड भाजपा के विधायकों व पदाधिकारियों की संलिप्तता सामने आ रही है। वो काफी शर्मनाक है। उन्होंने उत्तराखण्ड में बढ रहे महिला अपराधों पर अपनी चिंता प्रकट करते हुए प्रदेश की भाजपा सरकार की कार्यशैली पर कई  सवाल खड़े किए।

कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में ज्योति रौतेला ने कहा कि प्रदेश में महिला अपराधों के बढ़ते आंकड़ों से आज पूरा उत्तराखंड राज्य शर्मिंदा है। बेटियों की जमीन पर सत्ता और संरक्षण का ऐसा गठजोड़ सामने आया है, जो न केवल हमारी संवेदनशीलता को झकझोरता है, बल्कि पूरे राज्य के न्याय और नैतिक ढांचे पर सवाल खड़ा करता है।

आज उत्तराखंड प्रदेश कार्यालय में प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष @JyotiRautela11 ने प्रेस वार्ता को संबोधित कर धामी सरकार के विगत तीन वर्ष के कार्यकाल में महिला अपराध की घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा प्रस्तुत किया।

उत्तराखंड में भय का वातावरण व्याप्त है तथा आमजन विशेषकर महिलाएं… pic.twitter.com/Zbe4S0GDTl

— All India Mahila Congress (@MahilaCongress) June 25, 2025

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शासन में राज्यभर में महिलाओं के साथ सामूहिक बलात्कार, हत्या और जघन्य अपराधों की बाढ़ सी आई है। उत्तराखण्ड राज्य में औसतन प्रति माह एक बलात्कार और हत्या की घटना घटित हो रही है।

ज्योति रौतेला ने कहा कि भाजपा की पूर्व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अनामिका शर्मा पर गंभीर आरोप हैं कि उन्होंने अपनी नाबालिग बेटी को अपने प्रेमी और उसकी साथी के साथ बार-बार दुष्कर्म के लिए मजबूर किया। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि यह घटनाएं हरिद्वार, आगरा, वृंदावन जैसे कई स्थानों पर हुईं।

अनामिका शर्मा को अपने इस घृणित अपराधिक कृत्य के लिए जेल जाना पड़ा परन्तु इससे बडी शर्म की बात और क्या हो सकती है कि अनामिका शर्मा को योगा दिवस के अवसर पर सरकार की ओर से सम्मानित किया जाता है। इससे यह भी स्पष्ट हो गया है कि अनामिका शर्मा को जेल में वीआईपी सुविधायें दी जा रही हैं, यह बात अनामिका शर्मा की सोशल मीडिया में वायरल ऑडियो क्ल्पिंग से भी साबित हो गया है जिसकी जांच की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि क्या जेल प्रशासन सभी कैदियों को इसी प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराता है कि वे अपने घर पर बात कर सकें? ज्योति रौतेला ने यह भी कहा कि एक ओर भाजपा यूसीसी कानून का गाना गा रही है वहीं उसी की पार्टी के पूर्व विधायक सुरेश राठौर प्रकरण ने भाजपा के झूठ और नैतिकता की पोल खोल कर रख दी है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर द्वारा यूसीसी कानून की खुलेआम अवमानना ही नहीं की गई बल्कि महिला के सामाजिक सम्मान के साथ राजनीतिक खिलवाड़ किया गया जिस पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व द्वारा महज “नोटिस” देने वाली कार्यवाही की गई, क्या यही भाजपा की पारिवारिक नैतिकता है?

ज्योति रौतेला ने कहा कि एनसीआरबी की एक रिपोर्ट के अनुसार उत्तराखंड बेटियों के लिए असुरक्षित है। 2022 में एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तराखंड में महिलाओं के खिलाफ 4,337 अपराध दर्ज हुए हैं, जिनमें 867 रेप और 637 नाबालिग बच्चियों से रेप शामिल हैं। बावजूद इसके, भाजपा सरकार तथा राज्य का महिला आयोग और प्रशासन तीनों चुप हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं के कृत्य और पार्टी की चुप्पी, दोनों ही बेटियों के लिए खतरे का संकेत हैं। उन्होंने धामी सरकार के विगत तीन वर्ष के कार्यकाल में महिला अपराध की घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा देते हुए कहा कि राज्य में भय का वातावरण व्याप्त है तथा आमजन विशेषकर महिलाएं अपने को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। ज्योति रौतेला ने कहा कि महिला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .