Wednesday, July 15, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home देहरादून

गोदियाल से डीबेट करने नही पहुंचे बीकेटीसी अध्यक्ष

फ्रंटियर डेस्क by फ्रंटियर डेस्क
14/07/26
in देहरादून
गोदियाल से डीबेट करने नही पहुंचे बीकेटीसी अध्यक्ष
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

  • गणेश गोदियाल बोले-आरोप हैं तो सबूत भी सामने लाएं
  • बहस की चुनौती देकर भागना बताता है कि भाजपा के पास जवाब नहींः गोदियाल

देहरादून। बद्रीनाथ धाम मंदिर के चंदा चोरी मामले को लेकर देहरादून प्रेस क्लब में आयोजित ओपन डिबेट में उस समय दिलचस्प स्थिति बन गई, जब बहस के लिए आमंत्रित बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। कार्यक्रम स्थल पर उनके और पूर्व मंदिर समिति अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नाम से अलग-अलग कुर्सियां आरक्षित की गई थीं, लेकिन निर्धारित समय तक हेमंत द्विवेदी की अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी रही।

गोदियाल ने चंदा चोरी प्रकरण को लेकर लगाए जा रहे आरोपों पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि यदि किसी के पास उनके खिलाफ कोई ठोस प्रमाण हैं, तो उन्हें सार्वजनिक किया जाना चाहिए। गोदियाल ने कहा कि लोकतंत्र में केवल आरोप लगाना पर्याप्त नहीं है। यदि किसी पर भ्रष्टाचार या अनियमितता के आरोप लगाए जाते हैं, तो उन्हें तथ्यों और साक्ष्यों के साथ साबित भी किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह हर तरह की जांच के लिए तैयार हैं। हालांकि, बीकेटीसी अध्यक्ष की गैरमौजूदगी के कारण दोनों पक्षों के बीच सीधी बहस नहीं हो सकी।

गणेश गोदियाल ने कहा कि जो व्यक्ति सार्वजनिक रूप से बहस की चुनौती देता है और फिर निर्धारित समय पर उपस्थित नहीं होता, वह स्वयं अपनी विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न लगा देता है। इससे यही संदेश जाता है कि सच्चाई का सामना करने का साहस उनके पास नहीं है।

भाजपा सरकार में भेजा गया नियमितीकरण का प्रस्ताव

गोदियाल नेे कहा कि प्रमोद नौटियाल वर्ष 2003 में बीकेटीसी में नियुक्त हुआ था। वर्ष 2010 में भाजपा सरकार में उसके नियमितीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया और वर्ष 2014 में शासन की और से उसकी स्वीकृति दी गई। गोदियाल ने कहा कि वास्तविक प्रश्न यह नहीं है कि प्रमोद नौटियाल की नियुक्ति कब हुई या उसका नियमितीकरण कब हुआ।

असली सवाल यह है कि बदरीनाथ धाम में दानराशि की कथित चोरी आखिर किसके कार्यकाल में हुई? यदि आज मंदिर की दानराशि की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं, सीसीटीवी फुटेज में नोटों की गड्डियों के गायब होने की बातें सामने आ रही हैं और मंदिर समिति की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्न उठ रहे हैं, तो इसकी जवाबदेही वर्तमान प्रबंधन और वर्तमान सरकार की बनती है।

मेरे कार्यकाल में कुछ गलत हुआ तो आज तक एक्शन क्यों नहीं लियाः गोदियाल

गणेश गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस न तो किसी तथ्य से भागती है और न ही किसी बहस से। गोदियाल ने कहा कि 9 वर्ष से भाजपा की सरकार है यदि उनके (गोदियाल के) कार्यकाल में कुछ गलत हुआ तो आज तक एक्शन क्यों नहीं लिया गया? उन्होंने दोहराया कि देवभूमि की आस्था सर्वाेपरि है। मंदिरों की दानराशि, व्यवस्था और श्रद्धालुओं के विश्वास की रक्षा करना सरकार और मंदिर समिति की सर्वाेच्च जिम्मेदारी है।

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .