Wednesday, June 10, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home देहरादून

एसआईआर अभियान : 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुंच रहे बीएलओ

फ्रंटियर डेस्क by फ्रंटियर डेस्क
09/06/26
in देहरादून
एसआईआर अभियान : 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुंच रहे बीएलओ
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

  • 7 जुलाई तक चलेगा विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान, नागरिकों से सहयोग की अपील
  • बीएलओ को उपलब्ध करें अपनी नवीन पासपोर्ट फोटो और सही मोबाइल नंबर

देहरादून। मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान ने जनपद में गति पकड़ ली है। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) 8 जून से 7 जुलाई 2026 तक घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का वितरण एवं संकलन कर रहे हैं, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे।

जनपद के सभी 1882 मतदेय स्थलों पर एसआईआर अभियान के अंतर्गत कार्य युद्धस्तर पर संचालित किया जा रहा है। विधानसभा क्षेत्र चकराता में 237, विकासनगर में 142, सहसपुर में 212, धर्मपुर में 236, रायपुर में 214, राजपुर रोड में 141, देहरादून कैंट में 152, मसूरी में 179, डोईवाला में 191 तथा ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में 179 मतदेय स्थलों पर बीएलओ सक्रिय रूप से अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं। निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार दूसरे दिन अपराह्न तक देहरादून की 10 विधानसभा क्षेत्रों के अंतर्गत बीएलओ द्वारा 1,33,113 गणना प्रपत्रों का वितरण किया जा चुका है।

अभियान के दूसरे दिन भी व्यापक स्तर पर गणना प्रपत्रों का वितरण जारी रहा। तहसीलदार ऋषिकेश ने ऋषिकेश नगर निगम के महापौर को गणना प्रपत्र सौंपा, जबकि तहसीलदार विकासनगर ने कारबारी ग्रांट क्षेत्र में घर-घर जाकर प्रपत्रों का वितरण कराया। दूरस्थ एवं दुर्गम क्षेत्रों में भी बीएलओ लगातार पहुंच रहे हैं। बिजून जैसे सुदूर गांवों में भी मतदाताओं को गणना प्रपत्र उपलब्ध कराए गए। जिन घरों में लोग अनुपस्थित मिले, वहां बीएलओ द्वारा सूचना संबंधी स्टीकर चस्पा किए गए, ताकि मतदाता निर्धारित समय में अपना प्रपत्र भर सकें।

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभिनव शाह ने जनपदवासियों से अभियान में सक्रिय सहभागिता करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की आधारशिला है और इसकी शुद्धता सुनिश्चित करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने नागरिकों से अनुरोध किया कि वे बीएलओ को आवश्यक सहयोग प्रदान करें तथा गणना प्रपत्र समय से भरकर जमा करें।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि उत्तराखंड के मतदाता वर्ष 2003 की मतदाता सूची में अपना अथवा अपने माता-पिता या दादा-दादी का नाम खोजने के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड की वेबसाइट www.ceo.uk.gov.in का उपयोग कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त निर्वाचन आयोग द्वारा जारी क्यूआर कोड के माध्यम से भी आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा सकती है। अन्य राज्यों के मतदाता अंतिम एसआईआर मतदाता सूची में अपना नाम निर्वाचन आयोग के पोर्टल www.voters.eci.gov.in पर देख सकते हैं।

उन्होंने कहा कि जो नागरिक दिन के समय घर पर उपलब्ध नहीं रहते हैं, वे ईसीआईनेट एप अथवा ‘बुक ए कॉल विद बीएलओ’ सुविधा का उपयोग कर अपने बीएलओ से संपर्क स्थापित कर सकते हैं। गणना प्रपत्र भरने एवं जमा करने की अंतिम तिथि 7 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने नागरिकों से यह भी आग्रह किया कि वे अपनी नवीन रंगीन पासपोर्ट आकार की फोटो तैयार रखें और गणना प्रपत्र में अपना अद्यतन मोबाइल नंबर अवश्य दर्ज करें, ताकि मतदाता सूची को पूर्णतः अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाया जा सके। ‘‘कोई भी पात्र मतदाता छूटे नहीं’’ के लक्ष्य के साथ जिला प्रशासन और निर्वाचन विभाग का यह अभियान जनपद के प्रत्येक घर तक पहुंच रहा है।

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .