Friday, March 6, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home अपराध संसार

हरिद्वार : कुंभ मेले के आगाज के साथ सजा देह व्यापार का बाज़ार, छापेमारी में कई गिरफ्तार

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
04/04/21
in अपराध संसार, उत्तराखंड, हरिद्वार
हरिद्वार : कुंभ मेले के आगाज के साथ सजा देह व्यापार का बाज़ार, छापेमारी में कई गिरफ्तार

google image

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

हरिद्वार l हरिद्वार में कुंभ मेले का आगाज होने के साथ ही क्षेत्र में देह व्यापार से जुड़े गिरोह भी सक्रिय होने लगे हैं। इनके खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी कड़ी में हरिद्वार पुलिस ने एक होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। देह व्यापार के आरोप में पुलिस ने सात महिलाओं और होटल के मैनेजर को गिरफ्तार किया है, जबकि होटल का मालिक फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। हरिद्वार में इन दिनों देह के सौदागरों की धरपकड़ के लिए लगातार कार्रवाई हो रही है। एसएसपी के निर्देश पर जगह-जगह छापेमारी की जा रही है।

इस दौरान पुलिस को सूचना मिली थी कि चित्रा टॉकीज की गली में स्थित एक होटल में कुछ महिलाओं को आपत्तिजनक स्थिति में देखा गया है। होटल में महिलाओं से देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना की पुष्टि होने पर पुलिस ने होटल में छापा मारा। वहां से 7 महिलाओं समेत होटल के मैनेजर को गिरफ्तार किया गया। वहीं पुलिस कार्रवाई की भनक मिलते ही होटल का मालिक मौके से फरार हो गया। पुलिस पूछताछ में पकड़ी गई महिलाओं ने होटल मालिक पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

पकड़ी गई महिलाओं ने बताया कि होटल का मालिक उनसे लंबे वक्त से देह व्यापार करा रहा था। विरोध करने पर उन्हें प्रताड़ित भी किया जाता था। बहरहाल पुलिस ने इस मामले में 7 महिलाओं और होटल के मैनेजर को गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ देह व्यापार से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

बता दें कि हरिद्वार में देह के सौदागर बड़े पैमाने पर सक्रिय हैं। फरवरी में भी पुलिस ने यहां एक होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था। इस मामले में पुलिस ने बिजनौर के सभासद और दो कॉलर्गल समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया था। कुंभ का आगाज होने के साथ ही शहर में देह के सौदागर भी जुटने लगे हैं। इनके खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है।


साभार : राज्यसमीक्षा.कॉम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .