Friday, May 1, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home राष्ट्रीय

अंग्रेजों ने भारत को इतना लुटा कि नोटों से सजाते तो 4 बार ढक जाता पूरा लंदन!

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
22/01/25
in राष्ट्रीय, समाचार
अंग्रेजों ने भारत को इतना लुटा कि नोटों से सजाते तो 4 बार ढक जाता पूरा लंदन!
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नई दिल्ली: ऑक्सफैम ग्लोबल की रिपोर्ट में सोमवार को कहा गया कि 1765 से 1900 के बीच यूके (यूनाइटेड किंगडम) के शीर्ष 10 फीसदी अमीर लोगों ने भारत से 33.8 ट्रिलियन डॉलर (आज की कीमत के मुताबिक) के मूल्य की सपंत्ति लूटी थी. यह इतना पैसा है कि लंदन के कुल एरिया को 50 पाउंड के नोट से करीब चार बार ढका जा सकता है.

ब्रिटेन के 10 फीसदी लोगों के पास गए 33.8 ट्रिलियन डॉलर

उत्सा पटनायक और प्रभा पटनायक द्वारा लिखी गई रिपोर्ट के अनुसार, उपनिवेशवाद की एक शताब्दी के दौरान ब्रिटेन द्वारा भारत से निकाले गए 64.82 ट्रिलियन डॉलर में से 33.8 ट्रिलियन डॉलर सबसे अमीर 10 प्रतिशत लोगों के पास गए. रिपोर्ट में बताया गया कि ब्रिटेन में आज भी सबसे अमीर लोगों की एक बड़ी संख्या अपने परिवार की संपत्ति का श्रेय गुलामी और उपनिवेशवाद को देती है.

उपनिवेशवाद से निकली कई बड़ी कंपनियां

ऑक्सफैम की रिपोर्ट के मुताबिक, आधुनिक बहुराष्ट्रीय कंपनियां उपनिवेशवाद की देन है. इसकी शुरुआत ईस्ट इंडिया कंपनी जैसी कंपनियों ने की थी, जो खुद कानून बन गई और कई औपनिवेशिक अपराधों के लिए जिम्मेदार थी.

1750 में भारतीय उपमहाद्वीप का वैश्विक औद्योगिक उत्पादन में लगभग 25 प्रतिशत योगदान था, लेकिन 1900 तक यह आंकड़ा तेजी से गिरकर मात्र 2 प्रतिशत पर रह गया.

200 साल में ब्रिटेन ने भारत से की कितनी लूट

रिपोर्ट में बताया गया कि इस कमी का श्रेय ब्रिटेन द्वारा एशियाई वस्त्रों के विरुद्ध कठोर संरक्षणवादी नीतियों के कार्यान्वयन को दिया जा सकता है, जिसने भारत की औद्योगिक विकास क्षमता को व्यवस्थित रूप से कमजोर कर दिया. 200 वर्षों में ब्रिटेन द्वारा भारत से 64.82 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की निकासी की गई.

2024 में वैश्विक स्तर पर कुल अरबपतियों की संपत्ति में 2 ट्रिलियन डॉलर की वृद्धि हुई, जिसमें 204 नए अरबपति बने. इस आंकड़े के आधार पर देखा जाए तो पिछले साल एक हफ्ते में औसत चार अरबपति दुनिया को मिले.

रिपोर्ट में बताया गया कि 2024 में कुल अरबपतियों की संपत्ति 2023 की तुलना में तीन गुना तेजी से बढ़ी. प्रत्येक अरबपति की संपत्ति औसतन प्रतिदिन 2 मिलियन डॉलर बढ़ी. सबसे अमीर 10 अरबपतियों की संपत्ति औसतन प्रतिदिन 100 मिलियन अमेरिकी डॉलर बढ़ी.”

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .