Monday, May 12, 2025
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home राष्ट्रीय

बॉर्डर पार BSF जवान, पाक का रिहाई से इनकार, रेंजर्स की बैठक में नहीं निकल पाया नतीजा

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
25/04/25
in राष्ट्रीय, समाचार
बॉर्डर पार BSF जवान, पाक का रिहाई से इनकार, रेंजर्स की बैठक में नहीं निकल पाया नतीजा
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

चंडीगढ़: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव साफ दिखा रहा है। इस बीच गलती से बॉर्डर पार गए बीएसएफ जवान को पाकिस्तान ने छोड़ने से मना कर दिया है। BSF के एक जवान को पाकिस्तान रेंजर्स ने गुरुवार को हिरासत में लिया था। अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि 182वीं बटालियन के कांस्टेबल पीके सिंह किसानों के साथ थे। वह छाया में आराम करने के लिए आगे बढ़े, तभी पाकिस्तान रेंजर्स ने पकड़ लिया। पीके सिंह वर्दी में थे और उनके पास सर्विस राइफल भी थी।

‘बदले हालात में यह असामान्य घटना’

अधिकारियों के अनुसार, दोनों देशों की सेना के बीच बातचीत जारी है। पाकिस्तानी रेंजर्स ने BSF जवान को वापस देने से मना कर दिया है। BSF की तरफ से फ्लैग मीटिंग के जरिए जवान को वापस लाने की कोशिश की जा रही है लेकिन खबर लिखे जाने तक BSF जवान को पाकिस्तानी रेंजर्स ने वापस नहीं भेजा था। अधिकारियों ने बताया कि पहले दोनों देशों के बीच अगर कोई जवान बॉर्डर पार कर लेता था तो उसे वापस लौटा दिया जाता था। यह सामान्य बात थी, लेकिन पहलगाम में आतंकी हमले के बाद बदले हालात में यह घटना असामान्य हो गई है। रिहाई के लिए दोनों देशों में बातचीत जारी है।

आंखों में बांधी पट्‌टी

पाकिस्तान ने बीएसएफ जवान को हिरासत में लेने के बाद आंखों पर पट्‌टी बांध दी। पाकिस्तान की तरफ जारी की गई तस्वीरों में यह जानकारी सामने आई है। बीएसएफ जवान को बॉर्डर पार किए 24 घंटे हो चुके हैं लेकिन अभी तक दोनों देशों के बीच सहमति नहीं बन पाई है। जीरो लाइन से पहले इस क्षेत्र में किसानों को विशेष परमिट के साथ खेती करने की इजाजत दी जाती है। फसल बोने और काटने के दौरान बीएसएफ के जवान उनके साथ तैनात रहते हैं। इन्हें किसान गार्ड भी कहा जाता है। कंटीली तार जीरो लाइन से काफी पहले है।

जीरो लाइन पर हैं सिर्फ पिलर

जीरो लाइन पर सिर्फ पिलर लगे हैं। पाकिस्तान ने अपनी तरफ कंटीली तार नहीं लगाई है। इस कारण गर्मी के कारण जवान पेड़ की छांव में बैठने के लिए गलती से जीरो लाइन पार कर पाकिस्तानी सीमा में चला गया। इतने में पाकिस्तानी रेंजर्स बीएसएफ की चेक पोस्ट जल्लोके पर पहुंच गए और उन्होंने बीएसएफ जवान को हिरासत में लेकर उसके हथियार कब्जे में ले लिए।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.