डाक विभाग में निकली बंपर वेकेंसी, जानें शैक्षणिक योग्यता और चयन प्रक्रिया!

लखनऊ l उत्तर प्रदेश में 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए नौकरी पाने का शानदार मौका है. भारतीय डाक विभाग ने उत्तर प्रदेश पोस्टल सर्किल के अंतर्गत ग्रामीण डाक सेवकों के 4264 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है. यूपी ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2021 के लिए योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट appost.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. बता दें कि आवेदन की प्रक्रिया 23 अगस्त 2021 से शुरू है.

शैक्षणिक योग्यता
उत्तर प्रदेश पोस्टल सर्किल द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान/बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है.

आयु सीमा
डाक विभाग में GDS के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम उम्र 40 वर्ष निर्धारित की गई है. हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी.

महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन शुरू होने की तारीख- 23 अगस्त 2021
आवेदन की अंतिम तिथि- 22 सितंबर 2021
आवेदन शुल्क जमा करने की तिथि- 22 सितंबर 2021

आवेदन शुल्क
पोस्टल सर्किल में जीडीएस के पदों पर आवेदन के लिए सामान्य एवं ओबीसी वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को 100 रुपये शुल्क देना होगा. जबकि, SC/ST वर्ग के उम्मीदवारों को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा यानी आवेदन निशुल्क है.

कैसे होगा चयन?
डाक विभाग में ग्रामीण डाक सेवकों (GDS) के पदों पर उम्मीदवारों का चयन 10वीं के अंकों के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट से होगा. जीडीएस के पदों पर नौकरी के लिए उम्मीदवारों को कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं देना होगा.

वेतन की जानकारी
उत्तर प्रदेश पोस्टल सर्किल के तहत ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 10,000 रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा.

कब तक करें आवेदन?
उत्तर प्रदेश पोस्टल सर्किल के तहत GDS के पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 सितंबर निर्धारित है. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट appost.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.


खबर इनपुट एजेंसी से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *