उत्तरकाशी : उत्तरकाशी में रविवार को बड़ा हादसा हो गया. यमुनोत्री जा रही बस खाई में गिर गई है. बताया जा रहा है कि ये हादसा यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर डामटा के पास हुआ है. बस में मध्य प्रदेश के 40 यात्री सवार थे.हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है. जबकि 6 लोग घायल हो गए हैं.
डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 6 लोग घायल हो गए हैं. पुलिस और एसडीआऱएफ की टीमें मौके पर रेस्क्यू करने में लगी हुई हैं.
उत्तरकाशी में बस खाई में गिर गई
बताया जा रहा है कि सभी यात्री यमुनोत्री का यात्रा पर निकले थे. मौके पर पुलिस और SDRF की टीमें युद्ध स्तर पर रेस्क्यू अभियान चला रही हैं. डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि बस उत्तरकाशी के लिए मध्यप्रदेश के पन्ना जिले से आ रही थी, बस यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर डामटा के पास खाई में गिरी है. बस में मध्यप्रदेश के यात्री सवार थे.
हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई. इसकी सूचना पुलिस को दी गई कि एक बस खाई में गिर गई है. आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची. इसके बाद रेस्क्यू शुरू किया गया. शुरुआती जानकारी के मुताबिक हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है.
