Monday, March 16, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home राष्ट्रीय

फर्जी कागजात बनवाकर भूमाफियाओं ने बेच डाली गांव की 117 एकड़ जमीन, ग्रामीणों के उड़े होश

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
01/10/21
in राष्ट्रीय, समाचार
फर्जी कागजात बनवाकर भूमाफियाओं ने बेच डाली गांव की 117 एकड़ जमीन, ग्रामीणों के उड़े होश

google image

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

गढ़वा l झारखंड के गढ़वा जिले से भूमाफियाओं की हैरतअंगेज करतूत सामने आई है. जिले के रंका प्रखंड में आने वाले अनहर गांव के लोगों को पता ही नहीं चला और उनकी जमीन बेच डाली गई. आदिवासी बहुल इस गांव के निवासियों को इसका पता तब चला जब चौकीदार जमीन का मोटेशन कराने के लिए इश्‍तेहार लेकर गांव पहुंचे. जमीन बिकने की खबर सुनकर ग्रामीणों के पैरों तले जमीन खिसक गई. रैय्यत को पता ही नहीं चला और उनकी जमीन बेच डाली गई.

जानकारी के अनुसार, अनहर गांव की जमीन हिंडाल्‍को इंडस्‍ट्रीज लिमिटेड और रामेश्‍वर जूट मिल्‍स लिमिटेड के हाथों बेच दी गई. लैंड माफिया ने फर्जी कागजात बनवा कर इस कांड को अंजाम दिया. हैरानी की बात यह है कि न तो कंपनियों के प्रतिनिधियों और न ही सरकार का इस धोखाधड़ी के बारे में पता चल सका. अनहर गांव में आदिवासी समुदाय कोरवा और यादव जाति के लोग रहते हैं. ग्रामीण अपने काम और घरों में मस्त थे और इधर इनकी जमीन बिचौलियों ने बेच डाली. चौकीदार मोटेशन के लिए जो इश्‍तहार लेकर आए थे, उनमें अनहर गांव के ग्रामीणों की जमीन और घर तक शामिल थे. दोनों समुदाय के कुल 117.39 एकड़ की जमीन की रजिस्ट्री हुई है. आरोप है कि यह कारनामा गांव के ही कुछ लोगों ने किया है.

रंका अंचल कार्यालय से नामांतरण का इश्तहार निकला तब जाकर इस फर्जीवाड़े का भेद खुला. ग्रामीणों की जमीन का केवाला हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड और रामेश्वर जूट मिल्‍स लिमिटेड के नाम किया गया है. जानकारी के मुताबिक, फिलहाल यादव जाति के लोगो की जमीन से जुड़े कागजात मोटेशन के लिए अंचल कार्यालय नहीं पहुचा है. कोरवा जनजाति की जमीन हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड चंदवा को बेची गई है, जबकि यादव जाति की जमीन रामेश्वर जूट मिल्‍स लिमिटेड ब्राइबुरु टाटिया भाया बड़ाजामदा पश्चिमी सिंहभूम को वर्ष 2013-14 में ही बेच दी गई है. सभी 117 एकड़ जमीन को तीन अलग-अलग नाम से रजिस्ट्री के जरिये बेची गई है. इनमें आदिम जनजाति परिवार से आने वाले महावीर कोरवा, शिवनारायण, उमेश, सोमारू, सोहेल की 32 एकड़ जमीन को सीता देवी, श्यामसुन्दर यादव, रामनाथ यादव, विनोद यादव एवं सूर्यदेव (ग्राम सपही रमना) ने हिंडाल्को इंडस्ट्रीज चंदवा को बेच दी.

यादव जाति की जमीन को रामेश्वर जूट मिल ने खरीदी है, जिसमें बुधु यादव, जगदीश, नान्हूक यादव की 44 एकड़ जमीन तथा छत्रधारी यादव, काशी यादव, सत्यनारायण यादव की जमीन को नवल किशोर गुप्ता, मसोमत वसुंधरा नगर उंटारी ने बेच दिया है. ग्रामीणों ने इसको लेकर कड़ा विरोध जताया है. इस मामले पर रंका के एसडीएम राम नारायण सिंह ने बताया की डीसी का पत्र मिला है, जिसमें एसआर कंपनी द्वारा क्षतिपूरक वन रोपण के लिए जमीन बेची गई है. सीओ को जांच के लिए कहा गया है. सभी रैयतों को भी नोटिस दिया गया है.


खबर इनपुट एजेंसी से

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .