Friday, March 20, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home देहरादून

कैबिनेट मंत्री महाराज की तबीयत बिगड़ी, एम्स ऋषिकेश में भर्ती

फ्रंटियर डेस्क by फ्रंटियर डेस्क
20/03/26
in देहरादून
कैबिनेट मंत्री महाराज की तबीयत बिगड़ी, एम्स ऋषिकेश में भर्ती
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

प्रारंभिक जांच में निमोनिया होने का अंदेशा, सीएम ने जाना हाल

देहरादून। उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है और उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई थी। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

मंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक उन्हें खांसी की शिकायत के साथ-साथ सांस लेने में भी दिक्कत हो रही थी, प्रारंभिक जांच में उन्हें निमोनिया होने का भी अंदेशा जताया गया है, जिसे ध्यान में रखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती करने का निर्णय लिया।

एम्स, ऋषिकेश पहुंचकर माननीय कैबिनेट मंत्री श्री @satpalmaharaj जी का कुशलक्षेम जाना।

इस दौरान चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली। माता रानी से सतपाल महाराज जी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। pic.twitter.com/EyaM9FOt8I

— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) March 19, 2026

अस्पताल में भर्ती होने के बाद डॉक्टरों की टीम लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए है। अधिकारियों के अनुसार, वर्तमान में उनकी हालत सामान्य बनी हुई है, लेकिन चिकित्सकों ने पूरी तरह स्वस्थ होने तक उन्हें कुछ दिन अस्पताल में ही रखने की सलाह दी है।

इस बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को एम्स ऋषिकेश पहुंचे और उन्होंने सतपाल महाराज का हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों से उपचार की जानकारी लेते हुए अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और उन्हें बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

डॉक्टरों का कहना है कि मंत्री के सभी आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण किए जा रहे हैं और नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि किसी भी संभावित जटिलता से बचा जा सके। उधर, मंत्री की तबीयत बिगड़ने की खबर के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चिंता का माहौल है। उनके समर्थक और शुभचिंतक उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

गौरतलब है कि सतपाल महाराज प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं और वर्तमान सरकार में कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। ऐसे में उनके स्वास्थ्य को लेकर सरकार और संगठन दोनों स्तरों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .