Wednesday, May 14, 2025
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home अपराध संसार

वाराणसी में सजा कॉल गर्ल्स का बाजार, पांच लड़कियां गिरफ्तार

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
22/12/23
in अपराध संसार, राज्य
वाराणसी में सजा कॉल गर्ल्स का बाजार, पांच लड़कियां गिरफ्तार
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

वाराणसी : वाराणसी में बीएचयू के पास स्थित एक गेस्ट हाउस में पुलिस ने हाईटेक सेक्स रैकेट पकड़ा है। यहां से पांच लड़कियां पकड़ी गई हैं। दिल्ली-नोएडा की यह लड़कियां न सिर्फ इसी गेस्ट हाउस में ग्राहकों को सेवा दे रही थीं बल्कि शहर के अलग अलग इलाकों के होटलों और घरों में जाकर भी सर्विस देती थीं। ग्राहकों से एक घंटे का ढाई से तीन हजार लिया जाता था। इसमें से लड़कियों को केवल एक हजार ही मिलता था। बाकि रुपए बुकिंग एजेंट और गेस्ट हाउस संचालक लेते थे। शुक्रवार की रात गेस्ट हाउस में छापेमारी के बाद गिरफ्तार की गईं इन लड़कियों ने कई खुलासे किए हैं।

कई महीनों से यहां गंदा धंधा चल रहा था। इन लड़कियों के साथ ही एक लड़के और गेस्ट हाउस संचालक को पकड़ा गया है। छापेमारी के दौरान ही कुछ अन्य लड़के भी गेस्ट हाउस में थे लेकिन पुलिस की फनक मिलते ही वह फरार हो गए। मौके से पुलिस ने शक्तिवर्धक दवाओं के अलावा कई आपत्तिजनक वस्तुए भी बरामद की हैं।

लंका थाने की पुलिस को सूचना मिली थी कि नगवा इलाके में स्थित अरोमा गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट चल रहा है। यहां दूसरे प्रदेशों और शहरों से लड़कियों को लाकर रखा गया है। यह लड़कियां गेस्ट हाउस में ही सेवा देने के साथ ही शहर के अलग अलग होटलों और घरों में भेजी जाती हैं। सूचना पुख्ता होने पर पुलिस ने गुरुवार की शाम यहां छापा मार दिया।

इस दौरान कई लड़के तो फरार हो गए लेकिन पांच लड़कियां और एक युवक को पुलिस पकड़ लिया। पकड़ा गया युवक दिलीप कुमार बिंद फुलवरिया कैंट वाराणसी का ही रहने वाला है। जबकि सभी लड़कियां बनारस के बाहर की हैं। इनमें सुमयला और रिया शुक्ला दिल्ली की हैं। सुनीता कुशीनगर, संगीता गोरखपुर और अलीना गोमसे देव उर्फ अवंतिका ग्रेटर नोएडा की रहने वाली है। पुलिस अब इन्हें यहां लाकर सेक्स रैकट चलाने वालों की तलाश कर रही है।

लंका थाने के प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि अरोमा गेस्ट हाउस के मालिक अविनाश पांडे हैं। सागर और सरदार ने गेस्ट हाउस को 60 हजार रुपए महीने पर किराए पर लिया था। इन दोनों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। यह लोग मोबाइल फोन के जरिए ग्राहकों से संपर्क करते थे। लड़कियों को गेस्ट हाउस में ही ठहराते थे। बुकिंग होने पर लड़कियों को कैंट रेलवे स्टेशन के सामने स्थिति होटलों, लंका और चंदौली के मुगलसराय तक में भेजा जाता था।

लड़कियों को फिक्स रकम मिलती थी। सरदार और सागर ग्राहकों से एक घंटे का ₹2500 से ₹3000 लेते थे। लड़कियों को₹ 1000 देते थे। पुलिस की मानें तो ज्यादातर गरीब लड़कियों को यह सब अपने झांसे में फंसाकर कॉल गर्ल के धंधे में उतार देते थे। पकड़ी गई ज्योति उर्फ संगीता और सुनीता के अनुसार उनके पति ने छोड़ दिया है। पति के छोड़ने के बाद दोनों पूरी तरह से सागर और सरदार की संपर्क में आ गई और अन्य लड़कियों को फोन कर अपने झांसे में फंसाकर बुलाती थीं।

 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.