कैप्टन ने PM मोदी से की मुलाकात, Tweet कर लिखी ये बात

चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री और पंजाब लोक कांग्रेस के प्रमुख कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात की। इस दौरान कैप्टन के बेटे रणइंदर सिंह भी मौजूद थे।

कैप्टन ने ट्विट करके जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उन्होंने मुलाकात की और पंजाब से जुड़े अलग-अलग मुद्दों पर विचार विमर्श किया। कैप्टन ने कहा कि इस मुलाकात के दौरान उन्होंने राज्य और देश की सुरक्षा के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया, जो कि सबसे पहले रहा है और हमेशा रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *