Friday, May 1, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home देहरादून

एम्स में महिला चिकित्सक से छेड़छाड़ मामले में डीएम को जांच कमेटी गठित करने के निर्देश

Frontier Desk by Frontier Desk
26/05/24
in देहरादून
एम्स में महिला चिकित्सक से छेड़छाड़ मामले में डीएम को जांच कमेटी गठित करने के निर्देश

डीएम को निर्देशित करती राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष।

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

एम्स आईसीसी कमेटी से महिला आयोग अध्यक्ष ने मांगी मामले की रिपोर्ट

ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स ऋषिकेश में सर्जरी विभाग में तैनात एक महिला चिकित्सक के साथ आपरेशन के दौरान ड्यूटी पर तैनात एक पुरुष नर्सिंग आफिसर द्वारा छेड़ खानी के मामले की सूचना मिलते ही उत्तराखंड राज्य महिला आयोग एक्शन मोड में आ गया है।

मामले में राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष कुसुम कंडवाल मौके पर एम्स ऋषिकेश पहुंची और आईसीसी कमेटी व डीन डॉ जाया चतुर्वेदी तथा पीड़िता व उसकी सहयोगी महिला चिकित्सकों से मिलकर मामले की जानकारी ली उन्होंने मौके पर एम्स प्रशासन को कड़ी कार्रवाई की बात कही है।

एम्स ऋषिकेश के सर्जरी विभाग के आपरेशन थिएटर की यह घटना बीते रविवार 19 मई शाम 7 बजे की बताई गई है। नर्सिंग आफिसर सतीश कुमार पर आरोप है कि उसने आपरेशन के दौरान महिला चिकित्सक के साथ छेड़छाड़ की तथा वह चिकित्सक पर चिल्लाया पीड़िता का नर्सिंग आफिसर पर आरोप है कि इसने महिला चिकित्सक को अनुचित तरीके से छेड़ने की कोशिश की। उसके बाद व्हाट्सएप पर उसने आपत्तिजनक मैसेज भेजें, धमकी के तौर फांसी लगाने के प्रयास की फोटो भेज कर चिकित्सक का मानसिक उत्पीड़न किया।

मामले में आयोग अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने डीएम देहरादून को निर्देशित किया है कि ऐसे संवेदनशील मामलें में आयोग की ओर से तत्काल जांच कमेटी गठित करें। जिसमें सीडीओ, डीपीओ तथा लीगल एडवाइजर व एक सदस्य रहेंगे।

मामले में डीन ने जानकारी दी कि महिला चिकित्सक की ओर से इस मामले की शिकायत आंतरिक चिकित्सा प्रकोष्ठ  में भी की गई जिसकी प्रक्रिया के दौरान 20 मई को सुबह चिकित्सक सतीश कुमार की तबियत बिगड़ने पर उसे भर्ती किया गया तथा एम्स प्रशासन द्वारा उसे 20 मई की शाम तक सस्पेंड कर दिया गया।

वहीं महिला चिकित्सक की साथी चिकित्सकों के द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने पर महिला आयोग की अध्यक्ष ने निर्देश दिया है कि असिस्टेंट नर्सिंग सुप्रीमटेंडेंट सिनोज पी. द्वारा उक्त आरोपी सतीश कुमार को शिकायत के बाद भी ड्यूटी पर भेजने के कारण में जांच चलने तक निलंबित किया जाए|

अध्यक्ष कण्डवाल ने एम्स डायरेक्टर मीनू सिंह से फोन पर वार्ता करते हुए सभी आरोपियों के विरुद्ध खिलाफ गहन जांच कराने के लिए कहा है। जिस पर एम्स प्रशासन ने ए.एन.एस. को जांच चलने तक हुए नोटिस दिया है तथा 72 घंटे में जवाब देने के लिए निर्देशित किया है।

इस मौके पर डायरेक्टर इंचार्ज एम्स ऋषिकेश डॉ जया चतुर्वेदी, डीन प्रोफेसर शैलेंद्र हांडू, प्रो. संजीव मित्तल, लॉ ऑफीसर प्रदीप चंद पांडे, चीफ नर्सिंग ऑफिसर डॉ रीता शर्मा उपस्थित रहे।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .