मुंबई और पुणे में सीबीआई के छापे, बड़े रियल एस्टेट कारोबारियों पर कार्रवाई

मुंबई l शनिवार की सुबह सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन की दिल्ली हेड क्वार्टर से आई हुई टीम ने मुंबई यूनिट के साथ मिलकर मुंबई और पुणे में रियल एस्टेट डेवलपर्स के यहां छापेमारी शुरू की है। सूत्रों की मानें तो यह छापेमारी 2G स्कैम घोटाले मामले में आरोपी शाहिद बलवा और विनोद गोयनका पर शुरू है। यह छापेमारी आठ जगहों पर शुरू है। शाहिद बलवा और विनोद गोयनका के राज्य सरकार से घनिष्ठ संबंध होने की बात कही जाती है। यह भी कहा जा रहा है कि यह रेड यस बैंक- डीएचएफएल मामले में की गयी है।

यस बैंक फ्रॉड मामले में सीबीआई संदिग्धों के घर और दफ्तरों पर छापेमारी कर रही है। हाल में सीबीआई ने बिल्डर संजय छाबरिया को गिरफ्तार किया है।

संजय छाबरिया की गिरफ्तारी
महाराष्ट्र के डेवलपर संजय छाबरिया को बीते दिनों सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। संजय छाबरिया पर यस बैंक- डीएचएफएल घोटाले मामले में यह कार्रवाई की गई है। बता दें कि छाबरिया रेडियस ग्रुप के प्रमोटर हैं। बीती 15 फरवरी को उनके कई ठिकानों पर सीबीआई ने छापेमारी की थी। इस दौरान सीबीआई को कई अहम दस्तावेज भी मिले थे। सीबीआई का आरोप है कि संजय जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे। सीबीआई साल 2020 के मार्च महीने से संबंधित मामले की जांच कर रही थी।

क्या है मामला
दरअसल रेडियस डेवलपर्स पर डीएचएफएल का करीब 3000 करोड़ रुपए बकाया था। सूत्रों की माने तो इस रेड के जरिए सीबीआई उन तमाम लोगों पर शिकंजा कसने की कोशिश कर रही है। जिन्होंने यस बैंक से कर्ज तो लिया लेकिन उसे कभी वापस नहीं किया। दिए गए कर्ज के वापस न मिलने के चलते बैंक का एनपीए भी बढ़ गया। जिसके चलते आरबीआई को बैंक के कामकाज पर पाबंदी लगानी पड़ी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *