Tuesday, March 10, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home अंतरराष्ट्रीय

वो हस्तियां जिनकी प्लेन क्रैश में हुई मौत, इन हादसों से सकते में आ गई दुनिया

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
21/05/24
in अंतरराष्ट्रीय, समाचार
वो हस्तियां जिनकी प्लेन क्रैश में हुई मौत, इन हादसों से सकते में आ गई दुनिया
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नई दिल्ली: ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के मौत की खबर दुनिया भर की सुर्खियों में है। उनके साथ ईरान के विदेश मंत्री अमीर अब्दुल्लाहियन भी हेलीकॉप्टर में सवार थे। ये हादसा तब हुआ जब हेलीकॉप्टर घने कोहरे के बीच पहाड़ियों से होकर गुजर रहा था। हालांकि अभी तक हेलीकॉप्टर क्रैश होने की वजह का पता नहीं चल सका है, लेकिन अब ईरान के राष्ट्रपति की मौत की पुष्टि हो चुकी है। राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की मौत की घटना ने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया है। इस तरह की कई घटना पहले भी सामने आ चुकी हैं, जिसमें बड़ी हस्तियों ने अपनी जान गंवाई है। आइये जानते हैं ऐसी ही कुछ घटनाओं के बारे में…

CDS जनरल बिपिन रावत

तमिलनाडु के कुन्नूर में हुए एक दर्दनाक हादसे में भारत के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत की मौत हो गई। वायुसेना के हेलिकॉप्टर क्रैश में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल बिपिन रावत की मौत ने भी लोगों को गमगीन कर दिया। बता दें कि जनरल रावत का जन्म उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में एक गढ़वाली राजपूत परिवार में हुआ था। इनके परिवार के लोग कई पीढ़ियों से भारतीय सेना (Indian Army) को अपनी सेवाएं देते आए थे। सैणा गांव के रहने वाले इनके पिता लक्ष्मण सिंह रावत सेना से लेफ्टिनेंट जनरल के पद से रिटायर हुए थे।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव डैग हैमरस्कजॉल्ड

संयुक्त राष्ट्र महासचिव डैग हैमरस्कजॉल्ड की मौत भी एक प्लेन क्रैश में हुई थी। 18 सितंबर 1961 को DC-6 पैसेंजर प्लेन हादसाे का शिकार हो गई और इसी हादसे में डैग हैमरस्कजॉल्ड का निधन हो गया। जब यह प्लेन जाम्बिया में दुर्घटनाग्रस्त हुआ, तब इसको ट्रांसएयर स्वीडन द्वारा चलाया जा रहा था। इस हादसे में 16 लोग मारे गए थे।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस

नेताजी सुभाष चंद्र बोस के निधन को लेकर वैसे को कई बाते कही जाती हैं, लेकिन माना जाता है कि प्लेन क्रैश में ही उनकी मौत हुई है। सुभाष चंद्र बोस की मौत को लेकर अभी भी जांच चल रही है। नेताजी की मौत आज भी रहस्य बनी हुई है। इसकी जांच के लिए तीन कमेटियां बनीं। इनमें से दो ने उनकी मौत प्लेन क्रैश में होने की बात कही जबकि तीसरी रिपोर्ट में प्लेन क्रैश से इंकार किया गया। हालांकि नेताजी के निधन से देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में शोक की लहर थी।

पाकिस्तान के राष्ट्रपति मुहम्मद जिया-उल-हक

पड़ोसी देश पाकिस्तान के राष्ट्रपति मुहम्मद जिया-उल-हक की मौत भी प्लेन क्रैश में ही हुई थी। 17 अगस्त 1988 को प्लेन C-130 के क्रैश में उनकी मौत हुई थी। उनका प्लेन बहावलपुर में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। घटना के समय इस प्लेन में कुल 30 लोग सवार थे। राष्ट्रपति मुहम्मद जिया-उल-हक के अलावा प्लेन में पाकिस्तान में अमेरिकी राजदूत अर्नोल्ड राफेल के साथ-साथ पाकिस्तान में अमेरिकी सैन्य मिशन के प्रमुख और पाकिस्तान के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी भी सवार थे।

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री YSR रेड्डी

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाई एस राजशेखर रेड्डी की मौत ने भी देश भर को स्तब्ध कर दिया था। ये घटना 2 सितंबर 2009 की है, जब सुबह के समय उनका हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। वह एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निकले थे, लेकिन जब वह कार्यक्रम में नहीं पहुंचे तब पता चला कि रेड्डी का हेलीकॉप्टर क्रैश होने से निधन हो गया है।

मोजाम्बिक के राष्ट्रपति समोरा मचेल

इस लिस्ट में मोजाम्बिक के राष्ट्रपति समोरा मचेल का नाम भी शामिल है। समोरा मचेल का निधन 19 अक्टूबर 1986 को एक प्लेन क्रैश में हुआ था। हादसे के समय वह सोवियत क्रू के साथ सोवियत टुपोलेव टीयू-134 जेटलाइनर पर उड़ान भर रहे थे। इस हादसे में 34 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 10 लोग जिंदा बच गए थे। हादसे के बारे में बताया जाता है कि कम ऊंचाई की चेतावनी को नजरअंदाज करने की वजह से प्लेन क्रैश हो गया था।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .