Wednesday, March 11, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home राजनीति

क्या एक देश-एक चुनाव को लेकर केंद्र सरकार ने कर ली पूरी तैयारी?

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
21/06/24
in राजनीति, राष्ट्रीय
क्या एक देश-एक चुनाव को लेकर केंद्र सरकार ने कर ली पूरी तैयारी?
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नई दिल्ली : केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि जुलाई में तीन नए कानून लागू होंगे वहीं वन नेशन-वन इलेक्शन को लेकर भी बड़ा फैसला लिया जाएगा। बीकानेर में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने मीडिया से बात करते हुए बड़े संकेत दिए कि एक राष्ट्र-एक चुनाव के नियम को भी जल्द लागू किया जाएगा। जबकि भारतीय न्याय संहिता और पुलिस संहिता सहित तीन कानून जुलाई में लागू कर दिए जाएंगे।

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का कहना है कि पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में वन नेशन-वन इलेक्शन के लिए बनी कमेटी ने गत 12 मार्च को राष्ट्रपति को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है और उसमे अब कंसल्टेशन प्रोसेस ऑन है। इस पर गंभीरता से मंथन चल रहा है।

मंत्री मेघवाल ने संकेत दिए है कि एक राष्ट्र-एक चुनाव के नियम को भी जल्द लागू किया जाएगा। मेघवाल ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता और पुलिस संहिता सहित तीन कानून जुलाई में लागू कर दिए जाएंगे। अर्जुन राम मेघवाल तीसरी बार मंत्री पद की शपथ लेने के बाद आज पहली बार बीकानेर पहुंचे। यहां पहुंचते ही रेलवे स्टेशन के वैटिंग हॉल में उन्होंने योगाभ्यास में हिस्सा लिया।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को योग को पूरी दुनिया में पहुंचाने का श्रेय देते हुए कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश की इमेज पूरी दुनिया में मजबूत हुई है।

केंद्रीय कानून मंत्री ने बीकानेर को भी कई सौगातें दिए जाने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि बीकानेर की सबसे बड़ी समस्या रेलवे फाटकों की है और अब ये समस्या खत्म होने को है। इसके लिए रेल मंत्रालय ने प्रोजेक्ट बना लिया है और जल्द ही बीकानेरवासी इस परेशानी से निजात मिलती हुई देखेंगे।

अर्जुन राम ने बीकानेर एयरपोर्ट के विस्तार को लेकर भी बात की है। उन्होंने बताया कि सिविल एयरपोर्ट का भी जल्द विस्तार किया जाएगा ताकि यहां बड़े विमान भी उतर सकें। रेलवे स्टेशन के विकास के लिए 481 करोड़ रुपये खर्च किये जाने का ऐलान किया. उन्होंने बताया कि बीकानेर में भी रेलवे लाइनों के दोहरीकरण का काम जल्द शुरू किया जाएगा ताकि यहां के विकास और और गति मिल सके।

तीसरी बार मंत्री बनाए जाने के बाद अर्जुन राम मेघवाल आज पहली बार बीकानेर पहुंचे। उनके यहां आने की खबर कल मिलने के बाद भाजपा के नेताओं ने उनके स्वागत की तैयारियां शुरू कर दी थीं। राजस्थान में प्री मानसून की दस्तक, बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, कई जिलों में झमाझम बारिशराजस्थान में प्री मानसून की दस्तक, बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, कई जिलों में झमाझम बारिश

आज जैसे ही वे ट्रेन से उतरे तो पूरा स्टेशन नारों से गूंज उठा। आम तौर पर जज़्बाती रूप से मजबूत नजर आने वाले अर्जुन राम आज अपने स्वागत से अभिभूत नजर आए और ये नजारा देख कर उनकी आंखें भी खुशी के आंसुओं से भरी नजर आई।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .