Tuesday, March 10, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home अंतरराष्ट्रीय

दूसरी सर्द रात बिताकर फिर जिंदा हुआ चंद्रयान, धरती पर भेजा सबूत

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
28/03/24
in अंतरराष्ट्रीय, मुख्य खबर
दूसरी सर्द रात बिताकर फिर जिंदा हुआ चंद्रयान, धरती पर भेजा सबूत
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

टोक्यो: जापान के मानवरहित चंद्रयान का लैंडर ‘मून स्नाइपर’ चांद पर दो सप्ताह की दूसरी रात बिताने के बाद एक बार फिर से जाग गया है। जापान की अंतरिक्ष एजेंसी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि लैंडर स्नाइपर ने चांद से धरती पर नई तस्वीरें भेजी हैं। जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी ने “हमें कल रात एसएलआईएम (स्मार्ट लैंडर फॉर इनवेस्टिगेटिंग मून) से एक प्रतिक्रिया मिली। इसने पुष्टि कर दी है कि एसएलआईएम ने चांद पर अपना दूसरा रात्रिकाल सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।” एजेंसी ने एक्स पर क्रेटर की चट्टनी सतह की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर भी शेयर की है।

धरती पर भेजी तस्वीर

जापानी स्पेस एजेंसी ने आगे बताया, “चूंकि कल रात चांद पर सूरज अभी भी आसमान में था और उपकरण गर्म थे। इसलिए हमने थोड़े समय के लिए अन्य गतिविधियों के साथ नेविगेशनल कैमरे के साथ सामान्य दृश्यों की तस्वीरें रिकॉर्ड की।” जापान के पहले मून मिशन ने इसी साल जनवरी में चांद की सतह पर लैंडिंग की थी। इसके साथ ही जापान चांद पर पहुंचने वाला दुनिया का पांचवा देश बना था। हालांकि, लैंडिंग के समय इसका लैंडर ‘स्नाइपर’ गलत कोण पर चला गया, जिससे उसके सौर पैनल गलत दिशा में खुल गए थे। इसकी वजह से लैंडर की बैटरी चार्ज नहीं हो पा रही थी और लैंडिंग के तीन घंटे के भीतर ही जापान स्पेस एजेंसी ने इसे स्विच ऑफ करने का फैसला लिया। उस समय लैंडर में 12 फीसदी बैटरी बची थी।

जनवरी के आखिर में पहली बार हुआ था एक्टिव

जनवरी के आखिर में जब सूरज पैनल की सीध में आया तो लैंडर दो दिनों के लिए एक्टिव हुआ था। इस दौरान इसने कुछ वैज्ञानिक मिशन को पूरा किया था। दो दिन बाद चांद पर 15 दिनों की लंबी रात शुरू हो गई। इस दौरान चांद की सतह का तापमान माइनस 133 डिग्री पर पहुंच जाता है। लैंडर को इतने कम तापमान में काम करने के लिए नहीं बनाया गया था। ऐसे में इसे एक बार फिर से बंद कर दिया गया। चांद पर पहली लंबी रात बिताने के बाद स्नाइपर फरवरी में फिर से जिंदा हुआ था और चांद की जांच पड़ताल करके उसकी जानकारी धरती पर भेजी थी।
50 साल बाद फिर चांद पर पहुंचा अमेरिका, ‘चंद्रयान’ के करीब लैंड हुआ अंतरिक्ष यान

जापान के मून मिशन का उद्येश्य चंद्रमा की सतह के नीचे की गहरी परत की जांच करना है। जापान के चंद्रयान के जागने की खबर ऐसे समय आई है जब कुछ दिन पहले ही एक अमेरिकी लैंडर ओडीसियस ऐसा करने में फेल रहा था। ओडीसियस चांद पर सफलतापूर्वक उतरने वाला पहला निजी अंतरिक्ष यान था। शनिवार को ओडीसियस के निर्माता ने बताया कि इसके सौर पैनलों को रेडियो चालू करने के लिए पर्याप्त सूर्य की रोशनी प्राप्त करने का अनुमान लगाए जाने के बाद भी इसे फिर से जिंदा नहीं किया जा सका।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .