उत्तराखंड : इस दिन से शुरू होगी चारधाम यात्रा, इन लोगों को मिलेगी अनुमति

देहरादून l चार धाम यात्रा को लेकर बड़ी खबर है.जी हां बता दें कि कोरोना के चलते पिछले साल से चार धाम यात्रा ठप है। जिस को चालू करने का मन सरकार ने बनाया है।

बता दें कि 15 जून से उत्तराखंड की चारधाम यात्रा शुरू होने जा रही है। प्रदेश के पर्यटन और धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने देवस्थानम बोर्ड से संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। जिसमें चारधाम क्षेत्रों में सभी आवश्यक कार्य करने के निर्देश भी दिए गए। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि पहले स्थानीय लोगों के लिए यात्रा को शुरू किया जा रहा है। जिसमें RTPCR नेगेटिव रिपोर्ट आवश्यक होगी। ऐसे लोग जो कोरोना की डबल वेक्सीन लगा चुके हैं उनको भी प्रवेश दिया जाएगा.


खबर इनपुट एजेंसी से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *