Thursday, April 30, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home देहरादून

कल से होगा उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का आगाज

Frontier Desk by Frontier Desk
29/04/25
in देहरादून
कल से होगा उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का आगाज
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter
  • गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के लिए आज रवाना हुआ श्रद्धालुओं का पहला जत्था
  • केदारनाथ यात्रा मार्ग पर हर किलोमीटर पर औसतन 20 पर्यावरण मित्र होंगे तैनात

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2025 आज यानी 30 अप्रैल से शुरू हो रही है। धर्मनगरी हरिद्वार को चारधाम यात्रा का प्रवेश द्वार कहा जाता जाता है। इसलिए चारधाम यात्रा शुरू होने से एक दिन पहले हरिद्वार से श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हो गया है। बदरी-केदार के जयकारों का उद्घोष करते हुए श्रद्धालू काफी उत्साहित नजर आए। उधर, रुद्रप्रयाग और चमोली में तमाम व्यवस्थाओं को लेकर तैयारी की जा रही है।

अक्षय तृतीया यानी 30 अप्रैल से गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलते ही उत्तराखंड की चारधाम यात्रा की शुरू हो जाएगी। जिसके लिए आज 29 अप्रैल को हरिद्वार की अधिष्ठात्री देवी मां माया देवी की पूजा के बाद चारधाम यात्रा को जाने वाले यात्रियों का पहला जत्था रवाना हुआ। यात्रियों के पहले जत्थे की गाड़ियों को पर्यटन निदेशक वाईएस गंगवार ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।

केदारनाथ धाम यात्रा के कपाट खुलने में अब कम समय रह गया है। सरकार और जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग यात्रा को सफल एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए दिन रात काम कर रहे हैं। इस बार यात्रा मार्ग से लेकर केदारनाथ धाम में अतिरिक्त पर्यावरण मित्र ड्यूटी पर तैनात रहेंगे, जिससे लगातार स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त रहे।

केदारनाथ नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी नीरज कुमार कुकरेती ने बताया कि केदार मंदिर परिसर, हेलीपैड, आस्था पथ, मंदिर मार्ग समेत भैरवनाथ मार्ग पर 55 पर्यावरण मित्र तैनात रहेंगे। इस तरह से औसतन हर किलोमीटर पर 20 पर्यावरण मित्र तैनात होंगे। उधर, सुलभ इंटरनेशनल की तरफ से भी करीब 550 पर्यावरण मित्रों की तैनाती की जा रही है।

चमोली जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर सभी संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को समय से सभी व्यवस्थाओं को चाक चौबंद करने के निर्देश दिए। साथ ही धाम, यात्रा मार्ग, होल्डिंग प्वाइंट और मेडिकल हेल्थ पोस्ट पर बिजली पानी समेत अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारू करने के निर्देश दिए।

दूरसंचार विभाग को यात्रा मार्ग के साथ ही बदरीनाथ और घांघरिया में नेटवर्क कनेक्टिविटी सुचारु करने को कहा है। जबकि, जिला पूर्ति अधिकारी को डीजल, पेट्रोल, गैस आदि का पर्याप्त स्टॉक रखने को कहा है। इसके अलावा पेट्रोल पंपों पर पानी व शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। पुलिस विभाग को धाम में बाहरी लोगों का शत प्रतिशत वेरिफिकेशन करने को कहा है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .