Monday, June 8, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home देहरादून

दिल्ली अग्निकांड मामले में शेफ केशव नेगी की गिरफ्तारी से गरमाई उत्तराखण्ड की सियासत

फ्रंटियर डेस्क by फ्रंटियर डेस्क
07/06/26
in देहरादून
दिल्ली अग्निकांड मामले में शेफ केशव नेगी की गिरफ्तारी से गरमाई उत्तराखण्ड की सियासत
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

देहरादून। दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड में उत्तराखंड निवासी शेफ केशव नेगी को गिरफ्तार किया गया है। जिसके बाद उत्तराखण्ड की सियासत पूरी तरह से गर्मा गयी है। मालवीय नगर अग्निकांड में शेफ केशव नेगी की गिरफ्तारी को लेकर लोगों में आक्रोश है। राजनीतिक दलों ने भी केशव नेगी के लिए न्याय की मांग की है।

उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने शेफ केशव नेगी की गिरफ्तारी पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने दिल्ली सरकार से जल्द इस मामले पर हस्तक्षेप किए जाने की मांग की। गणेश गोदियाल ने कहा कि मालवीय नगर के होटल में हुए अग्निकांड से पिछा छुड़ाने के लिए जिम्मेदार विभागों ने केशव नेगी को गिरफ्तार किया है। गणेश गोदियाल ने कहा कि इस दुखद घटना के बाद जिस तरह की कार्रवाई सरकार ने की,वो और भी कष्टदाई है।

दिल्ली पुलिस ने केशव नेगी नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। केशव नेगी इसी होटल में शेफ के तौर पर काम किया करते थे वे मूल रूप से उत्तराखंड के रहने वाले हैं। उनको गिरफ्तार करते हुए यह आरोप लगाया गया है कि होटल में लगी आग को बुझाने में उन्होंने अपना कोई योगदान नहीं दिया। अब सवाल यह उठता है कि क्या फायर ब्रिगेड की जिम्मेदारी केशव नेगी के पास थी। गणेश गोदियाल ने कहा कि उनकी जानकारी के अनुसार केशव नेगी होटल में शेफ थे।

आग बुझाने का काम उनका नहीं था। यह भी जांच का विषय है कि होटल में आग पर काबू पाने के समुचित प्रबंध थे या फिर नहीं थे। क्या होटल प्रबंधन की तरफ से नियमों का पालन किया जा रहा था या फिर नहीं। उन्होंने कहा कि यह शर्मनाक है कि दिल्ली सरकार ने अपना पीछा छुड़ाने के लिए साधारण नौकरी करने वाले व्यक्ति को इस मामले में दबोच रही है। उन्होंने दिल्ली सरकार से इस मामले पर हस्तक्षेप करते हुए तत्काल केशव नेगी को रिहा करने की मांग की।

साथ ही गणेश गोदियाल ने अग्निकांड में मारे गए लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा इस असीम दुख की घड़ी में वह मारे गए लोगों की प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। ईश्वर मृतकों की आत्मा को शांति प्रदान करें। इस अग्निकांत प्रकरण में जिन लोगों को घायल के रूप में शारीरिक क्षति पहुंची है, उन्हें शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हो।

इस मामले में हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने भी दिल्ली पुलिस के अधिकारियों से बात की है। जिसमें उन्होंने मामले की निष्पक्ष, गहन एवं पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने की मांग की है। बता दें बता दें 3 जून को मालवीय नगर के होटल में सुबह करीब आठ बजे भीषण आग लग गई।

इस दर्दनाक हादसे में बेसमेंट में फंसे 21 लोगों की धुएं और आग की चपेट में आने से मौत हो गई थी। साथ ही दर्जनों लोग घायल हो गए थे। मरने वालों में ज्यादातर विदेशी थे। बचाव कार्य के दौरान आग और धुएं की चपेट में आने से 10 पुलिसकर्मी भी घायल हो गए थे। इस मामले में पहले ही होटल के मालिक को गिरफ्तार किया जा चुका है।

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .