Wednesday, July 8, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home राष्ट्रीय

चौतरफा घिरीं चाइनीज स्मार्टफोन कंपनियां, सरकार ने कसी नकेल, आप पर होगा ये असर

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
23/11/22
in राष्ट्रीय
चौतरफा घिरीं चाइनीज स्मार्टफोन कंपनियां, सरकार ने कसी नकेल, आप पर होगा ये असर
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

 

आर्थिक मंदी की आशंका, घटती मांग और सरकारी जांच चीनी स्मार्टफोन ब्रांडों के लिए सिरदर्द का कारण बन रही हैं. इसका नतीजा यह है कि ये चाइनीज कंपनियां ना केवल पहले से ही कर्मचारियों की छंटनी कर रही हैं, बल्कि अगले साल के लिए अपने खर्च में भी कटौती कर सकती हैं. अगर ऐसा होता है, तो निश्चित रूप से भारत में इसका बड़ा असर देखने को मिलेगा. देश के स्मार्टफोन बाजार में Xiaomi, Oppo, Vivo और Realme सरीखे चाइनीज ब्रांड्स 80 फीसदी हिस्सेदारी रखते हैं. आज हम आपको बताएंगे कि ये कंपनियां इतनी मुसीबतों से क्यों घिरीं हुई हैं.

स्मार्टफोन ब्रांड अगले साल के लिए अपनी योजना और अनुमान अक्टूबर-नवंबर से शुरू करते हैं. हालांकि, भारतीय स्मार्टफोन इंडस्ट्री इस समय आर्थिक सुस्ती का सामना कर रही है. इसका नतीजा यह है कि चाइनीज ब्रांड्स अगले साल निवेश का कोई भी फैसला बेहद सोच-समझकर लेना चाहते हैं. इसलिए भारतीय यूजर्स को शानदार और किफायती स्मार्टफोन की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है.

इसलिए परेशान हैं चाइनीज फोन ब्रांड्स
आर्थिक मंदी: भारतीय स्मार्टफोन बाजार में सुस्ती छाई हुई है. इकोनॉमिक टाइम्स के मुताबिक IDC इंडिया के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट नवकेंदर सिंह ने बताया कि चीनी कंपनियों में बहुत सारी अनिश्चितताएं हैं. कोई भी इस बात के लिए प्रतिबद्ध नहीं है कि अगले साल मार्केटिंग और डिस्ट्रिब्यूशन में किस तरह का निवेश होगा.

सरकारी जांच: भारत में कई चीनी स्मार्टफोन ब्रांड जांच के दायरे में हैं. सरकारी एजेंसियां ​​शाओमी, ओप्पो और वीवो जैसी स्मार्टफोन कंपनियों की जांच कर रही हैं. सरकार की सख्ती का असर उनके कामकाज पर भी पड़ रहा है. उदाहरण के लिए, IDC इंडिया ने इस वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में स्मार्टफोन शिपमेंट में 8-9 फीसदी की गिरावट होने का अनुमान जताया है.

छंटनी: पिछली कुछ तिमाही में भारत में कारोबार करने वाली चाइनीज स्मार्टफोन कंपनियों ने अपने यहां छंटनी की है. ये कंपनियां खर्च कम करने के लिए छंटनी के रास्ते को अपना रही हैं. रैंडस्डैड इंडिया के संजय शेट्टी का कहना है कि इन कंपनियों ने 600-800 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है.

भारतीय ब्रांड्स को बढ़ावा: चीनी स्मार्टफोन कंपनियों को सरकार द्वारा भारतीय कंपनियों को प्रोत्साहन देना रास नहीं आ रहा है. भारत सरकार प्रोडक्शन-लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) स्कीम के तहत भारतीय स्मार्टफोन कंपनियों को फोन मैन्यूफैक्चरिंग के लिए आर्थिक सहायता दे रही है. LAVA जैसे ब्रांड्स को इसका फायदा मिलेगा.

रिटेलर्स: भारतीय स्मार्टफोन रिटेलर्स के लिए चाइनीज स्मार्टफोन कंपनियां काफी मायने रखती हैं. भारत में सबसे ज्यादा चाइनीज फोन बिकते हैं, इसलिए रिटेल स्टोर भी सबसे ज्यादा शाओमी, ओप्पो जैसे ब्रांड्स के हैं. रिटेलर्स को कंपनियां इंसेंटिव देती हैं और अगर इंसेंटिव ही नहीं मिलेगा तो अगले कुछ सालों में 20-30 फीसदी रिटेल स्टोर्स कम हो सकते हैं.

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .