Wednesday, March 11, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home अपराध संसार

साली को पुलिस वाले जीजा से हो गया प्‍यार, रच डाली साजिश, सबके उड़े होश

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
22/06/24
in अपराध संसार, राज्य
साली को पुलिस वाले जीजा से हो गया प्‍यार, रच डाली साजिश, सबके उड़े होश

google image

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

पीलीभीत. जेएनएम छात्रा को पीलीभीत से अगवा कर बदहवास हालत में लखीमपुर खीरी में कार से फेंकने की घटना फर्जी निकली है. इस वारदात का 72 घंटे तक चली सुरागरसी के बाद पीलीभीत पुलिस ने खुलासा कर दिया है. दरअसल एक परिवार अपनी बड़ी बेटी के पीएसी के सिपाही से प्रेम विवाह करने से नाराज था. इसी परिवार ने बड़े दामाद के छोटे भाई को फंसाने के लिए पूरा ड्रामा किया था. न तो छात्रा अगवा की गई थी, न ही कार से फेंकी गई. इस साजिश में शामिल छात्रा यानी परिवार की छोटी बेटी, अपने ही जीजा से शादी करना चाहती थी; इसलिए वह इस वारदात में शामिल हो गई.

एसपी अविनाश पांडेय ने शनिवार को घटना का खुलासा करते हुए बताया कि यह छोटी बेटी ने पहले दुष्‍कर्म का आरोप भी लगाया था और उस केस में पुलिस कर्मी जेल भी गया था. अब परिवार ने बड़ी साजिश रची थी. अब वे अपने दामाद के छोटे भाई को अपहरण के केस में फंसाना चाहते थे. इसलिए उन्‍होंने पुलिस में मामला दर्ज कराया था कि उनकी छोटी बेटी का अपहरण हो गया है. इधर, तमाम स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को साक्ष्य के तौर पर पुलिस ने जुटाया.

लड़की के पिता समेत 2 लोगों को किया अरेस्‍ट

छात्रा के पिता समेत दो लोगों की गिरफ्तारी की गई है. बी फार्मा का कोर्स करने के बाद खुद को डॉक्टर बताने वाले पिता के एक दोस्त ने इस फर्जी कहानी को अंजाम देने में परिवार की मदद की. उसी के घर पर कई दिन तक छात्रा को रखा गया और फिर सुनियोजित तरीके से लखीमपुर खीरी क्षेत्र में हाईवे पर ले जाकर सड़क पर उतार दिया गया और फिर छात्रा ने बदहवास होने का ड्रामा किया और परिवार अगवा होने की कहानी रचता चला गया.

फुटेज तलाशने पर सच्‍चाई आई सामने, लड़की घर पर ही रही

कई जगह की फुटेज मिली तो पता लग गया कि अपहरण नहीं हुआ है. परिवार की ओर से 12 जून से छात्रा के लापता होने की बात कही जा रही थी. इसी में अंदेशा जताया गया था कि वह अगवा की गई है. मगर जब इस मामले की छानबीन की गई तो कई तथ्य ऐसे निकलकर आए. जिससे साफ हो गया था कि छात्रा अगवा हुई ही नहीं है. वह घर पर ही रही. इसके भी कई साक्ष्य पुलिस ने जुटाए हैं.

बड़ी बेटी ने की थी सिपाही से लव मैरिज, इससे नाराज था परिवार

पुलिस के मुताबिक छात्रा की बड़ी बहन ने पीएसी के एक सिपाही से प्रेम विवाह किया था. वह उसी के साथ रहती है. इस प्रेम विवाह से परिवार नाराज भी है. साथ ही षड्यंत्रकारी की साली भी उसी पीएसी सिपाही से शादी करना चाहती थी. उसने पूर्व में दुष्कर्म का एक मुकदमा भी दर्ज करा रखा है. इसकी पैरवी पीएसी सिपाही यानि की छात्रा के बहनोई का छोटा भाई करता है. उसी को अपहरण के मुकदमे में फंसाना चाहते थे.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .