उत्तराखंड की संस्कृति का एक प्रमुख अंग है ‘क्लयो’ : रमेश सेमवाल

सुनील कुमार की रिपोर्ट


उत्तरकाशी। उत्तरकाशी में माघ-फाल्गुन के माह में दिए जाने वाले कलियों को लेकर बाड़ाहाट नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सेमवाल ने भटवाड़ी विलोक के ग्राम कुमाल्टी में जाकर बेटियों के क्लयो पर को बढ़ावा देते हुए उत्तरकाशी की संस्कृति को विश्व धरोहर बताया। वही नगर पालिका अध्यक्ष ने पहाड़ की बेटियों को दिए जाने वाले क्लयो के लेकर कहा कि यह उत्तराखंड की संस्कृति का एक प्रमुख अंग है, जिसे सरकार के द्वारा संरक्षण किया जाना अति आवश्यक है।

नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सेमवाल ने कहा कि इस संस्कृति से ही हम देश और विदेश में रहने वाले सैलानियों को उत्तराखंड के और आकर्षित कर सकते हैं। बेटियों को दिए जाने वाले मायके पक्ष से मिठाई के रूप में अर्शे क्लयो के रूप में टक्नोर के छेत्र व उत्तरकाशी टेहरी जनपद में विशेष रूप से दिया जाता है। यह विवाहिता पर्ब के रूप में मनाती है। यह बैठी व उसके माईके की खुशियों को विशेष छटा को दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *