Monday, March 16, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home देहरादून

मुख्यमंत्री ने मां दुर्गा मंदिर का किया लोकार्पण

फ्रंटियर डेस्क by फ्रंटियर डेस्क
23/10/23
in देहरादून
मुख्यमंत्री ने मां दुर्गा मंदिर का किया लोकार्पण
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter
मां दुर्गा मंदिर का लोकार्पण करते सीएम धामी।

मुख्यमंत्री ने मंदिर के सौंदर्यीकरण व नानकमत्ता क्षेत्र के विकास के लिए मिनी मास्टर प्लान बनाने की घोषणा की

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बंगाली कॉलोनी, नानकमत्ता पहुंचकर श्री श्री मां दुर्गा मंदिर का लोकार्पण किया इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मंदिर के सौंदर्यीकरण, नानकमत्ता क्षेत्र के विकास हेतु मिनी मास्टर प्लान बनाने की भी घोषणा की।

मंदिर परिसर पहुँचने पर क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को स्मृति स्वरूप दुर्गा माता की प्रतिमा भेंट की। मुख्यमंत्री श्री धामी ने सभी को भक्ति और शक्ति के प्रतीक दुर्गा महोत्सव, शारदीय नवरात्र, विजयादशमी, भैया दूज, गोवर्धन पूजा, रामनवमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

नानकमत्ता, ऊधम सिंह नगर में आयोजित श्री श्री माँ दुर्गा पूजा महोत्सव में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर दुर्गा माता मंदिर का उद्घाटन कर आदि शक्ति से प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। इस भव्य मंदिर को भी मानसखण्ड मंदिर माला मिशन में शामिल कर इसका सौंदर्यीकरण किया जाएगा।

इस… pic.twitter.com/klaQ4lVqcy

— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) October 23, 2023

श्री धामी ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि आज उन्हें मां दुर्गा के इस भव्य मंदिर का उद्घाटन कर प्रदेशवासियों के लिए खुशहाली की कामना करने का सुअवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने बंगाली समाज का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त किया। उन्होंने स्वामी विवेकानंद, गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर, बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय, राजा राम मोहन राय सहित बंगाल के महान सपूतों को नमन किया, जिन्होंने समाज को एक नई राह दिखाई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बंगाल की भूमि से निकले महान व्यक्तित्वों ने जब जैसी आवश्यकता पड़ी तब शस्त्र और शास्त्र से, त्याग और तपस्या से मां भारती की सेवा की है। उन्होंने कहा कि चेतना हो या अध्यात्म, विज्ञान हो या कला और संस्कृति हर क्षेत्र में बंगाल ने देश को प्रगति की राह दिखाई तथा पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन किया।

उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा का पर्व भारत की एकता और पूर्णता का पर्व भी है। बंगाल की दुर्गा पूजा भारत की इस पूर्णता को एक नई चमक देती है, नए रंग देती है, नया श्रृंगार देती है। ये बंगाल की जागृत चेतना का, बंगाल की आध्यात्मिकता का, बंगाल की ऐतिहासिकता का प्रभाव है।

सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किए : CM Dhami

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में महिलाओं के सशक्तिकरण का अभियान जारी है। तीन तलाक के खिलाफ कानून हो या फिर जनधन योजना में महिलाओं के नाम से खाते हो, स्वच्छ भारत के तहत शौचालय का निर्माण हो या फिर हर घर में रसोई गैस के सिलेंडर पहुंचाना हो, महिला आरक्षण हो या फिर महिला सुरक्षा की बात हो, सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किए हैं।

बेटी के जन्म से लेकर महिलाओं की सुरक्षा तक के लिए सरकार सजग है। उन्होंने आदि कैलाश, गुंजी और जागेश्वर सहित उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र में आकर मानसखंड को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में रहने वाले हमारे बंगाली परिवारों की अर्से से कई मांगें लंबित थी, जिसे हमारी सरकार ने पूरा करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि बंगाली समाज के बच्चों के प्रमाण पत्र से ’’पूर्वी पाकिस्तान’’ शब्द हटाने और नजूल भूमि पर मालिकाना हक दिलाने का काम सरकार ने कर दिखाया है।

उन्होंने कहा कि रुद्रपुर में बंग भवन बनाया जायेगा और विभाजन विभीषिका स्मृति स्थल भी बनाया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि 8, 9 दिसंबर 2023 को देहरादून में उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत अब तक हुए रोड शो में रू0 55 हजार करोड़ से ज्यादा के निवेश के करार हो चुके हैं।

इस अवसर पर विधायक शिव अरोड़ा, मेयर रामपाल सिंह, बीजेपी जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा, किसान आयोग उपाध्यक्ष राजपाल, एसएसपी मन्जूनाथ टीसी, मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा, अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी, मन्दिर कमेटी अध्यक्ष सुरेंद्र राय, रामू जोशी, शंकर राय, सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .