Friday, March 6, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home गढ़वाल

उत्तरकाशी आपदा में सीएम धामी ग्राउंड जीरो पर, बचाव व राहत कार्य की संभाली कमान

Frontier Desk by Frontier Desk
07/08/25
in गढ़वाल
उत्तरकाशी आपदा में सीएम धामी ग्राउंड जीरो पर, बचाव व राहत कार्य की संभाली कमान
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

  • 50 घंटे बाद गंगनानी व हर्षिल तक ही बन सका रास्ता
  • हेली सेवा से बचाव व राहत कार्याे में आई तेजी
  • 300 के आसपास पर्यटकों व 16 घायल एयरलिफ

उत्तरकाशी। धराली में आई प्राकृतिक आपदा को आज तीन दिन का समय बीत चुका है। इस आपदा के साथ नेशनल हाईवे-94 यानी गंगोत्री हाईवे को हुए भारी नुकसान के कारण आज तीसरे दिन भी धराली तक सड़क मार्ग से पहुंचने की कोशिशें सफल नहीं हो सकी। लेकिन मौसम के साफ होने के कारण आज हेली सेवाओं के संचालन का रास्ता जरूर खुल गया। जिससे प्रभावित क्षेत्रों में जरूरी सामान और मदद टीमों के पहुंचने से बचाव व राहत कार्याे में तेजी जरूर आ सकी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर बचाव व राहत कार्य की कमान खुद संभाल ली है। आज वह न सिर्फ पीड़ितों व प्रभावित लोगों से मिले बल्कि अस्पताल जाकर घायलों का हाल भी उन्होंने जाना। धामी ने अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा बैठक भी की तथा जरूरी दिशा निर्देश भी दिए हैं। हेली सेवाओं के जरिए उत्तरकाशी से एनडीआरएफ की टीम व डॉक्टरों की टीम के अलावा अधिकारी भी धराली पहुंच गए हैं तथा दलदल में अब दबे लोगों की खोजबीन का काम भी शुरू हो गया है।

उत्तरकाशी में आपदा प्रभावित क्षेत्रों से रेस्क्यू कर लाए गए लोगों से मुलाकात की। आज प्रातः काल से अब तक 65 से अधिक लोगों को हेली रेस्क्यू कर मातली, उत्तरकाशी लाया जा चुका है। इस दौरान लोगों ने रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए सरकार का आभार भी व्यक्त किया।

हमारी सरकार आपदा क्षेत्रों में… pic.twitter.com/v9As6OAOI1

— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) August 7, 2025

हेली सेवा उत्तरकाशी से जरूरी सामान व बचाव राहत दलों को धराली ले जा रही है तथा उधर से प्रभावितों को लाने का काम भी किया जा रहा है।धराली से ऊपर गंगोत्री धाम की तरफ भमोली गांव में फंसे हुए यात्रियों को रेस्क्यू कर उन्हें हर्षिल के मताली हेलीपैड पर लाया जा रहा है अब तक 300 से अधिक लोगों को सुरक्षित लाया जा चुका है वहीं 16 घायलों को एयरलिफ्ट कर लाया जा चुका है।

कल सेना के चिनूक की सेवाएं बाधित रही थी लेकिन अब चिनूक हर्षिल तक पहुंच चुका है। गंभीर घायलों को रेस्क्यू कर एम्स और जॉलीग्रांट लाया गया है। सीएम ने निर्देश दिए हैं कि जब तक मौसम साफ है हेली सर्विस को जारी रखा जाए। आपदा को 50 घंटे बीत जाने के बाद भी सड़क मार्ग से आज भी धराली तक पहुंचने का रास्ता साफ नहीं हो सका।

भटवाड़ी में दो स्थानों पर हाईवे को ठीक कर लिया गया है लेकिन अभी गंगनानी में भागीरथी पर पुल बनाने का काम नहीं होने से गंगनानी से आगे नहीं जाया जा सकता है। सेना पुल निर्माण का काम शुरू कर चुकी है उधर हर्षिल तक पहुंचने के लिए सड़क मार्ग खुल गया है। सेना व एनडीआरएफ अब सैटेलाइट फोन के साथ धराली में काम पर जुटी है जिससे सूचनाओं का आदान-प्रदान भी संभव हो गया है। सुरक्षा बल और बचाव राहत के लिए धराली पहुंची टीमों द्वारा दलदल में जिंदगी की तलाश शुरू कर दी गई है लेकिन 3 दिन बाद कितनी जानें बचाई जा सकेगी? यह अभी भी सवाल है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .