Friday, March 6, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home हरिद्वार

मुख्यमंत्री धामी ने किया विकसित ‘मशरूम ग्राम’ परियोजना का शुभारंभ

फ्रंटियर डेस्क by फ्रंटियर डेस्क
20/12/25
in हरिद्वार
मुख्यमंत्री धामी ने किया विकसित ‘मशरूम ग्राम’ परियोजना का शुभारंभ
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

हरिद्वार। बुग्गावाला क्षेत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एमबी फूड्स द्वारा विकसित ‘मशरूम ग्राम’ परियोजना का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मशरूम उत्पादन किसानों के लिए कम लागत, कम भूमि और कम पानी में बेहतर आय देने वाला एक प्रभावी विकल्प है, जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल कृषि क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने के साथ-साथ किसानों की आय में वृद्धि की दिशा में एक सार्थक प्रयास है। उन्होंने बताया कि ‘मशरूम ग्राम’ मॉडल से स्थानीय युवाओं, महिलाओं और स्वयं सहायता समूहों को स्वरोजगार के अवसर प्राप्त होंगे, जिससे गांव स्तर पर रोजगार सृजन को गति मिलेगी।

बुग्गावाला, हरिद्वार में एमबी फूड्स द्वारा विकसित ‘मशरूम ग्राम’ का शुभारंभ किया। निश्चित रूप से यह पहल स्थानीय युवाओं और महिलाओं को स्वरोज़गार के नए अवसर प्रदान करने के साथ ही स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान करेगी। यह मॉडल राज्य के अन्य क्षेत्रों के लिए भी… pic.twitter.com/6464WG6lRp

— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) December 20, 2025

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार किसानों के कल्याण को प्राथमिकता दे रही है, किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न योजनाएं लागू की जा रही हैं, जिनका सीधा लाभ देश और राज्य के लाखों किसानों को मिल रहा है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड और न्यूनतम समर्थन मूल्य जैसी योजनाएं किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान कर रही हैं।

उन्होंने बताया कि उत्तराखंड सरकार भी कृषि और बागवानी को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। राज्य में कृषि यंत्रों पर 80 प्रतिशत तक अनुदान, तीन लाख रुपये तक ब्याजमुक्त ऋण और निःशुल्क सिंचाई सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। पॉलीहाउस, बागवानी, मिलेट मिशन और सुगंध फसलों को बढ़ावा देकर किसानों को पारंपरिक खेती से आगे बढ़ने के अवसर दिए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गेहूं और गन्ने की खरीद पर बोनस, नई फल नीति, स्टेट मिलेट मिशन और सुगंध फसलों से जुड़ी योजनाओं के माध्यम से राज्य के किसान नई पहचान बना रहे हैं। इसके साथ ही ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ ब्रांड के जरिए स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि ऐसे नवाचारों से उत्तराखंड का कृषि क्षेत्र आत्मनिर्भर बनेगा और किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। उन्होंने जनसहभागिता को विकास की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए सभी से सरकार की योजनाओं में सक्रिय सहयोग की अपील की।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक प्रदीप बत्रा, जिलाधिकारी,पुलिस कप्तान सहित जनपद स्तरीय अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .