Tuesday, March 10, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home देहरादून

सीएम धामी ने दी शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि

Frontier Desk by Frontier Desk
01/09/25
in देहरादून
सीएम धामी ने दी शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter
  • खटीमा गोलीकांड की बरसी पर शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित
  • गोलीबारी के सात राज्य आंदोलनकारियों ने दी थी अपनी जान
  • आंदोलनकारियों को पुष्प चक्र अर्पित कर पुष्पांजलि अर्पित की

देहरादून।। खटीमा गोलीकांड की 31वीं बरसी है। राज्य आंदोलन के दौरान 1 सितंबर 1994 को खटीमा में निहत्थे राज्य आंदोलनकारियों पर पुलिस ने गोली चलाई थी। उस गोलीकांड में 7 राज्य आंदोलनकारी शहीद हो गए थे। तब अविभाजित उत्तर प्रदेश में मुलायम सिंह यादव की सरकार थी। सीएम धामी ने आज खटीमा पहुंचकर शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सीएम ने शहीदों के परिजनों के हाल चाल पूछे और उन्हें अंग वस्त्र और उपहार भेंट किए।

इस मौके पर नैनीताल सांसद अजय भट्ट, स्थानीय विधायक सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से खटीमा पहुंचे राज्य आंदोलनकारियों ने शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। हम आपको बता दें कि एक सितंबर 1994 को राज्य आंदोलन के दौरान खटीमा में पुलिस प्रशासन ने हजारों की भीड़ में की गई गोलीबारी में सात राज्य आंदोलनकारियों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी।

खटीमा गोलीकांड की बरसी पर शहीद स्थल, खटीमा में आयोजित कार्यक्रम में शहीद राज्य आन्दोलनकारियों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान शहीद राज्य आन्दोलनकारियों के परिजनों को सम्मानित किया एवं वहां उपस्थित महानुभावों को हिमालय की रक्षा हेतु शपथ भी दिलवाई।

खटीमा… pic.twitter.com/hOixXQ28mI

— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) September 1, 2025

उनकी शहादत की बदौलत ही 9 नवंबर 2000 को अटल बिहारी बाजपेई की सरकार के दौरान नए राज्य के रूप में उत्तराखंड राज्य का उदय हुआ। खटीमा गोलीकांड के शहीदों में शहीद भगवान सिंह सिरोला, गोपी चंद, धर्मानंद पांडे, भगवान सिंह, परमजीत सिंह, रामपाल सिंह और सलीम शामिल हैं।

उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान खटीमा में 1 सितंबर 1994 को हुए गोलीकांड में सात राज्य आंदोलनकारियों ने जहां अपनी शहादत दी थी। तभी से हर वर्ष गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु इस दिन को बलिदान दिवस के रूप में बनाया जाता है। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने खटीमा के मुख्य चौक पर स्थित शहीद स्मारक पहुंचे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा गोलीकांड में शहीद हुए सात राज्य आंदोलनकारियों को पुष्प चक्र अर्पित कर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके साथ ही राज्य आंदोलन के शहीदों को नमन कर उनके परिजनों को सम्मानित किया। इस अवसर पर नैनीताल सांसद अजय भट्ट सहित खटीमा विधायक भुवन कापड़ी, नानकमत्ता विधायक गोपाल सिंह राणा, जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, ब्लॉक प्रमुख सरिता आर्या सहित वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी मौजूद रहे।

सीएम ने आंदोलनकारियों के सपनों का राज्य बनाने का आह्वान किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर राज्य आंदोलनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के लोगों ने अपार उत्पीड़न और कई शहादतों के बाद राज्य की प्राप्ति की। इसलिए वह विश्वास दिलाना चाहते हैं कि राज्य सरकार शहीदों के सपनों और भावनाओं के अनुरूप राज्य बनाने को लेकर संकल्प बद्ध है। सीएम ने कहा कि अटल जी द्वारा बनाए उत्तराखंड को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संवारने में लगे हैं।

आपदा पीड़ितों के साथ है राज्य सरकार

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट है। प्रदेश में धराली, थराली और रद्रप्रयाग सहित कई इलाके देवीय आपदा से ग्रसित हैं। राज्य सरकार इस वक्त आपदा पीड़ितों के साथ खड़ी है। आपदा प्रभावितों के पुनर्वास, आपदा प्रभावितों इलाकों के लोगों की हर संभव सहायता को राज्य सरकार खड़ी है। राज्य को विल्कप रहित संकल्प के साथ आगे बढ़ाने हेतु राज्य सरकार लगातार काम कर रही है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .