Saturday, March 7, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home गढ़वाल

केदारनाथ पहुंचे सीएम धामी ने किए बाबा केदार के दर्शन

Frontier Desk by Frontier Desk
01/11/24
in गढ़वाल
केदारनाथ पहुंचे सीएम धामी ने किए बाबा केदार के दर्शन
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter
  • सीएम ने केदारनाथ में की विशेष पूजा-अर्चना
  • दीपोत्सव कार्यक्रम में भाग लेकर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दीपावली के पावन पर्व पर केदारनाथ धाम पहुंचे। जहां उन्होंने बाबा केदार के दर्शन किए और विशेष पूजा-अर्चना की। बाबा केदार का आशीर्वाद लेने के साथ ही सीएम धामी ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि व मंगल कमान की प्रार्थना की। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शर्क्रवार को केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचे।

हेलीपैड पर बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने मुख्यमंत्री की अगवानी की। मंदिर पहुंचकर मुख्यमंत्री ने भगवान केदारनाथ के दर्शन किए तथा रूद्राभिषेक पूजा संपन्न की और देश एवं प्रदेश के सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर तीर्थयात्रियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी।

जय बाबा केदार..!

सनातन संस्कृति की महानता के प्रतीक, द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक श्री केदारनाथ धाम में पूजा-अर्चना कर बाबा केदार से प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि व मंगल हेतु प्रार्थना की। इस दौरान देश भर से बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं, स्थानीय दुकानदारों व सम्मानित… pic.twitter.com/YeWwiFf4xN

— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) November 1, 2024

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मंदिर में दर्शन करने के पश्चात बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने मुख्यमंत्री को भगवान केदारनाथ का प्रसाद, अंगवस्त्र एवं रूद्राक्ष माला भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में उपस्थित साधु-संतों, श्रद्धालुओं एवं स्थानीय निवासियों से भी भेंट की। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार केदारनाथ धाम के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

धाम में तीव्र गति से विकास कार्य किए जा रहे हैं, जिससे क्षेत्र की आर्थिकी को नई दिशा मिल रही है और स्थानीय जनता को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। राज्य सरकार के बेहतर प्रबंधन के कारण ही तीर्थयात्रियों की संख्या में प्रतिवर्ष वृद्धि हो रही है। साथ ही इस वर्ष आई आपदा के दौरान समय रहते सभी यात्रियों का सकुशल रेस्क्यू पूरा किया गया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का केदारनाथ से विशेष लगाव है। बताया कि केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में दीपोत्सव मनाया गया। दीपावली के लिए केदारनाथ और बदरीनाथ धाम को फूलों से सजाया गया। तीन नवंबर को भैयादूज के दिन केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो रहे हैं। इसी के साथ गंगोत्री धाम के कपाट दो नवंबर को और यमुनोत्री धाम के कपाट तीन नवंबर को बंद होंगे। वहीं 17 नवंबर को बदरीनाथ धाम के कपाट बंद किए जाएंगे।

इस अवसर पर जिला प्रशासन एवं मंदिर समिति के अधिकारीगण तीर्थ पुरोहित समाज के प्रतिनिधि मौजूद रहे। बता दें कि केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में आज एक नवंबर को ही दीपोत्सव मनाया जा रहा है। दीपावली के लिए केदारनाथ और बदरीनाथ धाम को फूलों से सजाया गया है। तीन नवंबर को भैया दूज के दिन केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो रहे हैं। इसी के साथ गंगोत्री धाम के कपाट दो नवंबर को और यमुनोत्री धाम के कपाट तीन नवंबर को बंद होंगे। वहीं 17 नवंबर को बदरीनाथ धाम के कपाट बंद किए जाएंगे।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .