Tuesday, March 10, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home देहरादून

मुख्यमंत्री ने स्व. हयात सिंह महरा के घर पहुंच शोक संवेदना व्यक्त की

Frontier Desk by Frontier Desk
23/01/24
in देहरादून
मुख्यमंत्री ने स्व. हयात सिंह महरा के घर पहुंच शोक संवेदना व्यक्त की
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

चंपावत।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के साथ वरिष्ठ भाजपा नेता स्व. हयात सिंह महरा के आवास पर पहुंच शोकाकुल परिवार के साथ शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पूर्व मुख्यमंत्री राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी वरिष्ठ नेता और पूर्व दर्जा राज्यमंत्री स्व. हयात सिंह महरा के आवास पर पहुंचे और शोकाकुल परिवार के साथ शोक संवेदना व्यक्त की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद में एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नेता और पूर्व दर्जा राज्यमंत्री स्व. हयात सिंह महरा के पैतृक गांव इन्द्रपुरी, बाराकोट ईजड़ा लोहाघाट पहुंच कर शोकाकुल परिवार के साथ शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज मैदान ईजड़ा गांव में बनाए गए हेलीपैड पहुचें।

भाजपा जिलाध्यक्ष चम्पावत श्री निर्मल माहरा जी के पैतृक आवास इंद्रपुरी (चम्पावत) पहुंचकर उनके पिताश्री पूर्व दर्जा राज्य मंत्री स्व. हयात सिंह माहरा जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान शोकाकुल परिजनों से मिलकर अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए उन्हें सांत्वना दी।

हयात दा भाजपा के… pic.twitter.com/GEsN7PXYfv

— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) January 23, 2024

वहां से वह पैदल एवं कार से गांव ईजड़ा स्थित आवास पर पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार जनों को गले लगाकर इस दुख की घड़ी में ढ़ाढस बंधाते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने ईश्वर से पुण्य आत्मा को श्री चरणों में स्थान देते हुए शोकाकुल परिवार को इस असीम दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

उन्होंने कहा कि स्व .महरा जी के जाने से पार्टी को क्षति हुई है, वे पार्टी के लिए एक स्तंभ रहे। बीते दिनों भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल महरा के पिता का 72 वर्ष की आयु में लंबी बीमारी के बाद स्वर्गवास हो गया था। इसके उपरांत मुख्यमंत्री पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज मैदान हैलीपेड से देहरादून के लिए चले गए।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, अध्यक्ष जिला पंचायत ज्योति राय, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, भाजपा प्रदेश मंत्री हेमा जोशी, उघोगपति नरेंद्र लडवाल, मुकेश कालखुड़िया, जिलाधिकारी नवनीत पांडे, पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष लोहाघाट गोविंद लाल वर्मा समेत शोककुल परिवार जन एवं जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .